लंगूर के मुँह में अंगूर | Langoor ke Muh mein Angoor

“लंगूर के मुँह में अंगूर”

 

एक बंदे ने शायर दोस्त को घर पर बुलाया ,
अपनी निहायती खूबसूरत बीवी से मिलाया।

दोस्ती पक्की है बीवी को एहसास दिलाया ,
शायरी में ही अपने दोस्त का परिचय बताया।

सुनो मेरा दोस्त एक मल्टीटैलेंटेड कलाकार है ,
शायरी कविता का इस पर शुरू से भूत सवार है ।

यह सुन दोस्त की बीवी ने शायर से आग्रह किया ,
कुछ हमारी शान में भी तो सुना दो ना भईया।

इतना सुनते ही शायर बड़ा खुश हो जाता है ,
भाभी की खूबसूरती पर मजेदार शे’र पढ़ता है।

या खुदा तेरा भी कैसा अज़ीब दस्तूर है ,
या खुदा तेरा भी कैसा अज़ीब दस्तूर है ,
लंगूर के हाथ में तू ने थमा दिया अंगूर है।
लंगूर के हाथ में तू ने थमा दिया अंगूर है ।

यह सुनकर उसका दोस्त भड़क जाता है ,
फिर तो सीधा हाथापाई पर उतर जाता है।

नालायक तेरी हिम्मत कैसे हुई वह बोलता है ,
आखिर मेरी बीवी को तू लंगूर कैसे कहता है।

वह बोला मैंने तो इनका मान बढ़ाया है ,
भाभी को लंगूर नहीं अंगूर बताया है।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

फर्स्ट नाईट | First Night

 

Similar Posts

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

  • जिंदगी का राज | Kavita Zindagi ka Raaz

    जिंदगी का राज ( Zindagi ka Raaz ) मेरी मुस्कान का राज लोग पुछते हैं I क्योंकि, मैंने कभी दर्द की नुमाइश नही की I जिंदगी से जो मिला उसे कबूल किया I किसी चीज की मैंने कोई फरमाइश नही की I१I मुश्किल है यारो मुझे समझ पानाI क्योंकि, जीने के अलग है अंदाज मेरे…

  • आम | Aam

    आम ( Aam ) आम सब फलों का राजा मीठा रसीला फलों का राजा जून में लग जाता जोरदार खट्टा मीठा फलों का राजा नाम दाम रंग रूप अनेक स्वाद सुंदर फलों का राजा दशहरी हापूज़ तोता पुरी ताज़ा लंगड़ा केस़र फलों का राजा मिश्री से मीठा मधुर ज़ायक़ा कच्चा पक्का फलों का राजा कच्चे…

  • करवा चौथ का व्रत ( दिकु के लिए )

    करवा चौथ का व्रत आज मैंने अपनी दिकु के लिए व्रत किया है,उसकी यादों में हर पल को जीया है।वो दूर है, पर दिल के पास है,उसके बिना हर ख़ुशी भी उदास है,अपनी दिकु को सर्वस्व सौंप दिया है,मैंने अपनी दिकु के लिए करवा चौथ का व्रत किया है। कहते हैं, ये त्योहार केवल स्त्रियों…

  • हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   काश कोई हवा का झोका, उसे छूकर आता। उसकी खुशबू को खुद को समेटे, मैं महसूस कर पाता उसको, इन हवाओं में । मैं एक बार फ़िर, खो जाता, उसकी यादों की रंगीन फिजाओं में। मेरी आंखों के सामने छा जाता , उसका किसी हवा के…

  • विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

    विश्व शांति दिवस ( Vishwa shanti divas )    शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में तन मन पुनीत पावन, अलौकिक मृदु अहसास । पटाक्षेप सघन तम, दर्शित चहुं दिशा उजास । रग रग अथाह मंगलता, मोहक सुरभि पवन में । शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।। शमन पथ अग्रसर, क्रोध वैमनस्य उग्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *