मगर | Magar

मगर

( Magar ) 

 

बेशक
जिंदा हो तुम अपने भीतर
जी भी लोगे हाल पर अपने
किंतु, क्या जी सकोगे घर के भीतर ही !

समाज जरूरी है
समाज और शहर के लोग जरूरी हैं
देश और जगत का साधन जरूरी है
बिना और के जीवित रहना संभव ही नहीं

तब भी तुम्हारा यकीन किसी पर नहीं
नजर में सही कोई भी नहीं
गद्दारी ,बेवफाई ,धोखे से भरी दुनिया है सारी
तब, क्या तुम इस दुनिया मे नहीं रहते…!?

कौन होगा तुम्हारा
जब तुम किसी के नहीं हो सकते
कौन समझेगा काबिल तुम्हें अपने
जब कोई तुम्हारे काबिल ही नहीं होगा

क्या यही जिंदगी है
क्या यही जीवन है
क्या दोगे नसीहत अपने बच्चों को
कैसे करोगे निर्माण उनके भविष्य का…!!

कभी सोचा है तुमने कुछ
बदलोगे नहीं जब तक चश्मे
का रंग
तुम्हें धुंधला ही दिखाई देगा
आंखें खोलोगे तभी हर रंग नजर आएंगे
जिंदगी हसीन है
सोच को बदलना होगा मगर

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

माने मनाये रिश्ते | Mane Manaye Rishtey

Similar Posts

  • Ghazal | दर्द की व्यथा

    दर्द की व्यथा   दर्द इस कदर,  बेहाल था, थी उम्मीद सहारा दोस्त हैं, कुछ मायूस कर चले, कुछ को थी खबर , उंगलियां फोन तक न चले, कुछ तो थे साथ मरहम ले चले कभी जिनका  थे सहारा, आज वही बेसहारा कर चले, दर्द इस कदर  बेहाल था कुछ अपने परिजन घरों में चला,…

  • समाज संगठन

    समाज संगठन समाज संगठन का महत्व बहुत अधिक है,यह हमारे समाज को मजबूत बनाता है।यह हमें एकजुट करता है,और हमारे समाज को आगे बढ़ाता है।यह हमारे समाज को संगठित करता है। समाज संगठन के बिना हमारा समाज कमजोर होगा,यह हमारे समाज को विभाजित करेगा।यह हमारे समाज को पीछे ले जाएगा,और हमारे समाज को कमजोर बनाएगा।यह…

  • आखिर क्यों | Aakhir Kyon

    आखिर क्यों ( Aakhir Kyon )    युगों से उठ रही थी आँधियाँ न जाने क्यूं ओले बरसै क्यूं तूफानों ने किया रुख मुझ पर, क्यूं, आखिर क्यों ? क्या ईश्वर को था मंजूर जो ले बैठा परीक्षा मेरी मैंने तो अपने मन-वचन से किया था सब वरण फिर मेरी साधना पर, प्रश्न चिन्ह आखिर…

  • Neend par Kavita | नींद नहीं आसां

    नींद नहीं आसां ( Neend Nahi Aasan ) चीज नई नहीं है, सहज भी नहीं है। बमुश्किल आती है, मेहनतकशों को लुभाती है। आरामतलबों को रूलाती है, बमुश्किल उन्हें आती है; अनिद्रा रोगी बनाती है। खाते औषधि दिन रात, फिर भी बनती नहीं बात। बद से बदतर जब होते हालात- तो निकलते सुबह सैर पर,…

  • रेशम की डोरी बहना का प्यार | Raksha bandhan par kavita

    रेशम की डोरी बहना का प्यार ( Resham ki dori behna ka pyar )     रेशम की डोरी राखी, भाई बहन का प्यार। त्यौहार सद्भावों भरा, राखी बंधवाइये।   कच्चे धागों में लिपटा, प्रेम सुधारस सार। रक्षासूत्र बांधकर, संबंध निभाइये।   अक्षत चंदन रोली, बहना लै बांधे राखी। रिश्तो की डोर को, पावन बनाइए।…

  • दो अज़नबी एक रात

    दो अज़नबी एक रात पूँछ ले ऐ मुसाफ़िर रात की तन्हाई का सहारा lकलम कह उठेगी देख आसमान में चमकता सितारा llचाँद भी ऐंठकर चिल्ला उठता है lजब मेरे संघ एकऔर चाँद दिखता है ll चाँद ने पूँछा किसओर है चित lबीते पलकी ओर है पूँछ मत llकह दो ,ढलती रात में बढ़ता अंधेरा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *