Main Achut Hoon

मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

मैं अछूत हूं

( Main achut hoon )

 

गरीब हूं तो
क्या हुआ !
इमानदारी से
कमाता हूं
दो रोटी ही सही
मेहनत की कमाई
खाता हूं।
मुझे
कष्ट नहीं है
न अफसोश है
कि मैं गरीब हूं,
दुख है ! कि
लोग मुझे
कहते हैं कि
मैं अछूत हूं!
एहसास करो
गरीबी खराब
नही होती,
खराब होती है
अमीर लोगों
की सोंच
जिनके लिए
इंसानियत
नही होती।
एक गगन तल
एक धरा पर
हवा एक ही
एक ही पानी
रक्त वही है
अस्थि वही
फिर क्यों?
गढ़ा गया
कहानी।
कभी
खाने के लिए
साथ बैठाया
नहीं जाता,
कभी कभी तो
खाने पर से
उठाया गया
भुलाया
नहीं जाता।
मेरी औकात
जूठे पत्तल
उठाने के लिए
गंदगी
साफ करने
के लिए
बताया जाता है,
और
कभी कभी तो
अपमानित करके
बहन बेटियों के
भय से
डराया जाता है।
मैं हमेशा
क्यों?
जन्मजात
छुआछूत हूं,
साहब मैं
अछूत हूं।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

देखते देखते सब बदल जाएगा | Dekhte Dekhte

Similar Posts

  • अन्तर्द्वन्द्व | Antardwand Kavita

    अन्तर्द्वन्द्व ( Antardwand )   मन जब अन्तर्द्वन्द से घिर जाये, तब हार न जायें जीवन में। हार न जायें जीवन में। कोयल सी वाणी जब कौए की भाँति कानों को चुभ जाये, हृदय की विदीर्णता पर जब कोई लेप न लगाये। टूटती आस जब बचाने को कोई हाथ पंख ना बन पाये, सफलता की…

  • हमारे नबी

    हमारे नबी *** हमारे नबी सबके प्यारे नबी सबसे न्यारे नबी दो जहां के आंखों के तारे नबी जिनके सदके तुफैल में- खुदा ने रची कायनात बनाए दिन रात चमकाए आफताब व मेहताब हमारे लिए उस नबी ने मांगी दुआएं बुलंद हैं आज भी उनकी सदाएं सर सजदे में रख खुदा से की मिन्नत बख्श…

  • छोटी सी बात | Chhoti si Baat

    छोटी सी बात ( Chhoti si baat )    छोटी सी बात राई का पहाड़ बन गई। टूट गई घर की दीवारें तलवारें तन गई। जमीन का बंटवारा होना दिल बंट गए। अपनापन लाड प्यार दिलों से घट गए। मां-बाप औलाद का ताकते रहे चेहरा। गाढ़ी कमाई तिजोरी पे भी लगा पहरा। संयुक्त परिवार यहां…

  • मां का दर्द | Maa ka Dard

    मां का दर्द ( Maa ka dard )   संसार में कोई ऐसी दवा नहीं , जो मां का दर्द दूर कर सके। आठों पहर जो स्वयं को भुलाए, दूसरों के दुख की चिंता करती। उसकी भूख खत्म सी हो गई, बच्चों को पीड़ा से कराहते देख। मातृत्व के समान इस जग में, कोई और…

  • विचारों की शुद्धता | Poem vicharo ki shuddhta

    विचारों की शुद्धता ( Vicharo ki shuddhta )   विचारों की शुद्धता से हर नजरिया बदल जाता हैं। जीवन का कठिन से कठिन समय भी हंसते-हंसते कट जाता हैं। यह विचार ही तो है। जो हमें अच्छे बुरे सही गलत, यश अपयश के बारे में बताते है। एक राष्ट्र भी न जाने कितने समूहों, समुदायों,से…

  • मन का राजमहल खाली है | Man ka Rajmahal

    मन का राजमहल खाली है ( Man ka rajmahal kahan hai )   मन का राजमहल खाली है, खुशियों की बहार बनो। महका दो मन की बगिया, आकर तुम गुलजार करो। बन जाओ मन की मलिका, महलों की प्राचीर कहे। दिल का सिंहासन खाली है, आकर तुम श्रंगार करो। महक उठी है मन की वादियां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *