Main kavita ki hunkaro se

मैं कविता की हूंकारो से | Kavita

मैं कविता की हूंकारो से

( Main kavita ki hunkaro se )

 

 

मैं कविता की हूंकारो से, गगन उठाया करता हूं।
सोया सिंह जंगल का राजा, शेर जगाया करता हूं।

 

मात पिता गुरु की सेवा का, धर्म बताया करता हूं।
अतिथि देवन हमारे, सम्मान जताया करता हूं।

 

शब्दाक्षर से अल्फाजों में, जोश जगाया करता हूं।
खुशबूओं सी महकती, मस्त बयार गाया करता हूं।

 

वाणी का आराधक बन, दीप जलाया करता हूं।
मन मंदिर में पूजन का, थाल सजाया करता हूं।

 

दीन हीन राहों में मिलते, गले लगाया करता हूं।
मनमौजी दुर्गम पथ पर, भाव सजाया करता हूं।

 

सिंधु की लहरों से मन में, उमंग जगाया करता हूं।
पावन गंगा धारा सी, कविता मैं गाया करता हूं।

 

कब आएंगे राम हमारे, मैं राह सजाया करता हूं।
सुंदर शब्द सुमन लेकर, पथ में बिछाया करता हूं।

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

छठ मैया | Chhath kavita

 

Similar Posts

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • अहंकार और विश्वास | Ahankar aur Vishwas

    अहंकार और विश्वास ( Ahankar aur vishwas )    अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क उर तरंग नित्य पावन, निज शक्ति अवबोध । व्यक्तित्व धारण नम्रता, नेह झलक कृतित्व शोध । स्व श्रद्धा शुचिता प्रसून, घमंड विलोपन जीवन अर्क । अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क ।। दर्प फलन अनैतिकता, कर्म…

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

  • तब होगी मेरे मन में हरियाली | Man mein Hariyali

    तब होगी मेरे मन में हरियाली ( Tab hogi mere man mein hariyali )    घर-परिवार रहें सुखी और सम्पन्न, रहें आशीष भगवान ‌का सभी पर। प्रेम महोब्बत से रहें हम सारे लोग, कलह कलेश कोई रहें न धरा पर। तब होगी मैरे मन में हरियाली।। बीज-बुवाई सभी खेतों में हो जाएं, बारिश होकर फ़सल…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • मुट्ठी भर आकाश | Mutthi bhar Aakash

    मुट्ठी भर आकाश ( Mutthi bhar aakash )    घिस जाने दो पैर को लकीरें हांथ की लकीरें भी बदल जाएंगी खिल उठेंगे कमल दल पंक से लहरें भी सरोवर की बदल जाएंगी भर लो आकाश को मुट्ठी मे देखो न तपिश जलते सूरज की कनक को भी देखो तपते हुए जरूरी है आज भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *