मै सीता की माता | Main Sita ki Mata

मै सीता की माता 

( Main sita ki mata )

क्यों त्यागे हे राम सिया को, लोकलाज को ताका।
क्या मर्यादा छली नही जब, वन वन भटकी वामा।
गर्भधारिणी इक अबला के, त्याग में क्या मर्यादा,
मुझे बताओ हे रघुनन्दन, दो मत मुझको झाँसा।

प्राण जाए पर वचन ना जाए, रघुकुल की मर्यादा।
मुझे बताओ दशरथ नन्दन , मै सीता की माता।
मिथिला के इस राजभवन को,क्या दोगे तुम उत्तर,
जनकनन्दनी की रक्षा का, भार भूल गये राजा।

हे कुल गौरव सूर्य वंश का, गौरव सिमट गया है।
नयन अश्रु भी सूख गये, बोलो यह प्रश्न बडा है।
मेरी तन्या के रक्षक तुम, अवधपुरी के दाता,
मुझे न्याय दो मेघवर्ण, साकेत के रघुपति राजा।

मुझे बताना ही होगा क्या, उसके कर्म बुरे थे।
या शोषित सी भूमि सूता के,भाग्य ही मूढ बडे थे।
नही जानना है मुझको की, आपके मन में क्या है,
मुझे जानना है बतलाओ, वैदेही मेरी कहाँ है।

छोड दिया क्यो वन में उसको, मुझको ही दे देती।
छाती मेरी बिलख रही ,सीता को त्याग जो देते।
क्यो ये धरती फटी नही, ये अम्बर गिरा नही क्यो,
जिस मुख त्यागे मैथिली को,ये जिव्हा कटी नही क्यो।

आज भी बिलख रही है मिथिला, रोते है नर नारी।
अवधपुरी के इस करनी पर, देते है सब गारी।
सरयू पार जो बेटी व्याहे, ये संताप बडा है,
हूंक लिए हुंकार लिख रहा, मै सीता की माता।

??

उपरोक्त कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

शेर की कविताएं | Kavitayen Sher Ki

Similar Posts

  • महाशिवरात्रि की प्रार्थना

    महाशिवरात्रि की प्रार्थना हे महादेव, त्रिलोक के नाथ,आप हरते हैं हर भक्त का त्रास।सुनो मेरी भी करुण पुकार,लौटा दो दिकु को इस बार। जैसे मां पार्वती ने की तपस्या महान,सह लिया हर कठिन तूफ़ान।वैसे ही मेरा प्रेम है अडिग खड़ा,अब भी उसकी राह में है दीप जला। हे भोलेनाथ, कृपा बरसाओ,इस प्रेम की डोरी को…

  • मित्र | Kavita Dosti par

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो। चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा, चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा ये रहे ना रहे।   लम्हे…

  • बात

    बात ** रात हुई ना बात हुई क्या बात हुई? कुछ खास हुई! नाराज हुई नासाज हुई ऐसी क्यों हालात हुई? बड़ी खुश थी! जब मुलाकात हुई फिर इस खामोशी की वजह क्या हुई? जो वो रूठ गई क्या सचमुच मुझसे कुछ भूल हुई? क्या बात ही कोई चुभ गई? जाने एकदम क्यों वो चुप…

  • हमारे राम | Ram Ji par Kavita

    हमारे राम ( Hamare ram )   सुकून-ओ-चैन का पैगाम, देने हमें आते हैं राम। भाई से भाई का रिश्ता, निभाने आते हैं राम। दिखता यहाँ कोई मायावी रावण, वध उसका करने आते हैं राम। नफरत की दीवार खड़ा न करो, मोहब्बत का पाठ पढ़ाते हैं राम। हिन्दू-मुस्लिम वो क्या जाने, मेरी हर साँस में…

  • मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

    मगरमच्छ के आंसू ( Magarmach ke aansoo )     दिखावे की इस दुनिया में लोग दिखावा करते हैं घड़ियाली आंसू बहाकर जनमन छलावा करते हैं   मगरमच्छ के आंसू टपकाते व्यर्थ रोना रोते लोग अपना उल्लू सीधा करते मतलब से करते उपयोग   भांति भांति के स्वांग रचाते रंग बदलते मौसम सा बात बात…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *