मैं तेरा हो जाऊं

Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

मैं तेरा हो जाऊं

( Main Tera Ho Jaoon )

 

तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ;

तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।

 

हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को,

तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।

 

तुझे हक़ से दुनिया वालों से माँग ही लूँगा,

बस, पहले ज़माने की नजर में कुछ हो जाऊँ।

 

हर वक्त मेरे ही ख़्याल पैदा हो तेरे ज़हनो-दिल में,

तेरी यादों में अहसासों के कुछ मीठे बीज बो जाऊँ ।

 

अब तो दिन-रात यही फ़रियाद करता है दीप,

ता क़यामत तू मेरी हो जाए ,मैं तेरा हो जाऊँ।

 

 

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • घर में राम पधारे | Kavita Ghar me Ram Padhare

    घर में राम पधारे पावन दिवस जनवरी बाईस घर में राम पधारे ! विजई हुआ ये सत्य सनातन धन-धन भाग्य हमारे !! बंदी बना दिया पटना में अवध में गोली चलवाई ! धिक्कार तुम्हें छद्मवेशियों क्या लाज तुम्भें ना आई !! लाल हुआ सरयू का पानी माँ का कोख उजाड़ दिया ! मानवता हो गई…

  • गुरु घासीदास बाबा जयंती

    गुरु घासीदास बाबा जयंती सन्ना न न ना सना हो रे नना ।सन्ना न न ना नाना हो रे नना ।। गुरु बाबा जी के जयंती मनाए बर।सतनाम के पावन अंजोर बगराए बर।आवा जी संगी हो आवा जी मितान।गुरु बाबा के सीख ल कर लव धारन।सन्ना न न ना सना हो रे नना ।सन्ना न…

  • तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ

    तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ कुछ लिखिए, तो मैं भी लिखूँ, कल से कुछ लिख नहीं पाई हूँ। सानिध्य ले त्रिवेणी संगम बनूँ, कुछ बेहतरीन की सोच आई हूँ। जिक्र न मेरा न तुम्हारा होगा प्रथम स्थान की परछाई हूँ, परिवेष्टित स्नेहिल सा संसार, नेह में आकण्ठ बहुत हरषाई हूँ। यदा मिले याद…

  • दीपक की महिमा

    दीपक की महिमा दीपावली का त्यौहार हैखुशियों की बाहर लाया। दीपों की सजी कतार हैजगमगा रहा पूरा संसार हैं। अंधकार पर प्रकाश की विजय लायासुख समृद्धि भाईचारे का संदेश लाया। किसानों के चेहरे पर खुशी की लाली आईसभी की आंखों में अलग ही चमक आई मां लक्ष्मी घर घर पधार रही हैचारों ओर खुशियों की…

  • यह दुनिया है जनाब | Yeh Duniya hai Janab

    यह दुनिया है जनाब ( Yeh Duniya Hai Janab )   सब पर उंगली उठाती, सब की हकीकत बताती है खुद- कमियां छुपाकर सबकी कमियां गिनती है !  यह दुनिया है जनाब ‘सफेद कपडे़ होते हुये दाग दिखाती है, ये दुनिया है जनाब काँच सा चमकने के लिये, बिखेर कर  रख देती है  खुद के…

  • चांद में चांद | Chand Kavita

    चांद में चांद  ( Chand mein chand )   दोषारोपण चाँद को स्वयं बनी चकोर है अवसर की तलाश में ताकति चहुओर है   प्रियतम रिझाने को सजने-संवरने लगी आभा लखि आपनी हुई आत्मविभोर है।   पायजेब की घुघरू छनकाती छन-छन चूड़ियाँ कलाईयों की खनक बेजोर है।   बिंदिया ललाट की चमकती सितारों सी गुलाबी…

One Comment

Leave a Reply to sandeep kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *