Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

मैं तेरा हो जाऊं

( Main Tera Ho Jaoon )

 

तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ;

तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।

 

हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को,

तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।

 

तुझे हक़ से दुनिया वालों से माँग ही लूँगा,

बस, पहले ज़माने की नजर में कुछ हो जाऊँ।

 

हर वक्त मेरे ही ख़्याल पैदा हो तेरे ज़हनो-दिल में,

तेरी यादों में अहसासों के कुछ मीठे बीज बो जाऊँ ।

 

अब तो दिन-रात यही फ़रियाद करता है दीप,

ता क़यामत तू मेरी हो जाए ,मैं तेरा हो जाऊँ।

 

 

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

यह भी पढ़ें :

Hindi Kavita| Sad Shayari In Hindi | Hindi Poem -कहानी मेरी

 


Posted

in

by

Comments

One response to “Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं”

  1. sandeep kumar Avatar
    sandeep kumar

    Thank u sir g.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *