Man ka Rajmahal

मन का राजमहल खाली है | Man ka Rajmahal

मन का राजमहल खाली है

( Man ka rajmahal kahan hai )

 

मन का राजमहल खाली है, खुशियों की बहार बनो।
महका दो मन की बगिया, आकर तुम गुलजार करो।

बन जाओ मन की मलिका, महलों की प्राचीर कहे।
दिल का सिंहासन खाली है, आकर तुम श्रंगार करो।

महक उठी है मन की वादियां, भाव सुमन हार रहे।
प्यार के मोती पिरोकर, तुम प्रेम का इजहार करो।

सज गया दरबार मन का, धड़कनों की पुकार कहे।
बोल रहा है दिल का इकतारा, सुर सदाबहार करो।

आ जाओ रूप की रानी, काले केश घटाओ सी।
झील सी इन आंखों से तुम, प्रेम की बौछार करो।

खोल दिए दिल के दरवाजे, पलकें बनी तोरण द्वार।
स्वागत में बैठे नैन बिछाए, थोड़ा तो एतबार करो।

कंचन सी काया तुम्हारी, कनक भवन हृदय हुआ
दिल का आंगन दमके, स्वर्ण प्रभा आलोक भरो।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तुमसे ही हिम्मत | Tumse hi Himmat

Similar Posts

  • हमारा देश | Geet Hamara Desh

    हमारा देश ( Hamara Desh ) है प्यार बहुत देश हमारा हिन्दुतान। है संस्कृति इसकी सबसे निराली। कितनी जाती धर्म के, लोग रहते यहाँ पर। सब को स्वत्रंता पूरी है, संविधान के अनुसार।। कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सबको।। कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी। कितने वीर…

  • मत उलझो तुम सवालों में | Mat Uljho

    मत उलझो तुम सवालों में ( Mat uljho tum sawalon mein )   क्या सोचेंगे दुनिया वाले, तो रह लेना हर हालों में। चलते जाना मंजिल को, मत उलझो तुम सवालों में। बाधाएं भी नजर आएंगी, मुश्किलें भी बहकाएंगी। अड़चनों को पार करना, प्यारे मंजिल मिल जाएगी। प्रलोभन में पड़ न जाना, फंस मत जाना…

  • पितरों का श्राद्ध | Poem pitaron ka shraddh

    पितरों का श्राद्ध ( Pitaron ka shraddh )     विचारों का है प्रकटीकरण श्राद्ध पक्ष पूर्वजों को समर्पण पुरखों को कर दो तर्पण कुआं ताल पर जल अर्पण उड़द चावल से, आमंत्रण कुशा पैती किया धारण काले तिल मंत्र है उच्चारण दे रहे उन्हें है निमंत्रण अग्रजो का करें अनुकरण पूर्वजों का यह है…

  • शब्द प्रणय | Shabd Pranay

    शब्द प्रणय  ( Shabd Pranay )   शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई उर भाव मृदुल मधुर, श्रृंगार अनूप नित यथार्थ । संवाद अनुपम मोहक प्रभा, साधन साध्य ध्येय परमार्थ । अथाह नैतिक तेजस्वी छवि, संस्कारी अनुपमा जनमानस छाई । शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई ।। भव्य नवाचार अवबोधन , नवल धवल पथ प्रशस्त । निशि…

  • शेर की कविताए | Hindi poem of Sher Singh Hunkar

    शेर की कविताए ( Sher ki kavitayen )   हाँ दबे पाँव आयी वो दिल में मेरे, दिल पें दस्तक लगा के चली फिर गयी। खोल के दिल की कुण्डी मैं सोचूँ यही, मस्त खूँशबू ये आके कहाँ खो गयी॥ हाँ दबे पाँव….   सोच मौका दोबारा मिले ना मिले, ढूँढने मैं लगा जिस्म सें…

  • सिन्दूर पर कविता | Poem in Hindi on Sindoor

    सिन्दूर पर कविता  ( Sindoor par kavita )    सिन्दूर के नाम पर क्यों? नारी बंध सी जाती है, अबला बन जाती है तड़प तड़प कर जिंदा ही, मर सी जाती है। सिन्दूर के लज्जा में सम्मान श्रद्धा में पति को भगवान ही समझती, फिर भी, न जाने क्यों! बार बार मन में प्रश्न उठता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *