Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी का धाम | Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी का धाम

( Mata Vaishno Devi ka dham ) 

 

त्रिकुटा की पहाड़ियों पर एक गुफ़ा में है ऐसा स्थान,
काली सरस्वती लक्ष्मी माता वहाॅं पर है विराजमान।
करीब ७०० वर्ष पहले बनवाया यें मंदिर आलीशान,
पं श्रीधर ऐसे भक्त हुये थें नहीं कोई जिनके समान।।

है विश्व प्रसिद्ध मन्दिर यह माता वैष्णोदेवी का धाम,
तिरुमला वैकंटेश्वर के बाद मे इसी मन्दिर का नाम।
कई तरह की कथाऍं है जिसका सब करतें गुणगान
ध्यान माॅं का जो भी करता बन जाता उनका काम।।

कटरा से ही शुरू हो जाती माॅं वैष्णो देवी की चढ़ाई,
३५००० से ४५००० के बीच है सीढ़ियों की गिनाई।
जो १३ कि मी से १४.५ किलोमीटर जाती है बताई,
यें मन्दिर स्थित है लगभग ५२०० फीट की ऊंचाई।‌।

दक्षिणी भारत में रत्नाकर के घर जन्मी मैय्या आप,
वायु रुप में बदलकर त्रिकुटा पर्वत पहुॅंच गई आप।
भैरवनाथ भी पीछे दौड़ा लेकिन हाथ ना आई आप,
तब सुरक्षा हेतु प्रकट हुऍं महाबली पवनपुत्र आप‌।।

बाण चलाकर पहाड़ पर निकाली आपने जलधारा,
महाशक्ति का पीछा करते भैरों पहुॅंचा माॅं के द्वारा।
लगा रहें थें जहां पवन पुत्र गुफ़ा के बाहर में पहरा,
अन्दर जानें से रोका भैरव को युद्ध हेतु ललकारा।।

हुआ भयंकर युद्ध वहां पर न हो रहा जिसका अंत,
यह देखकर वैष्णवी ने महाकाली रूप धरा तुरन्त।
एक ही वार में शीश किया भैरव का धड़ से अलग,
तब भैरव ने कहा माॅं मैं चाहता था मोक्ष एवं अंत।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • मेलों की बात निराली है | Melon ki Baat

    मेलों की बात निराली है ( Melon ki baat nirali hai )    झूले सर्कस सज रही दुकानें नाच रही मतवाली है। आओ मेला देखन जाए मेलों की बात निराली है। बिके बांसुरी हाथी घोड़े भांति भांति के खेल खिलौने। शहरी ग्रामीण सब जन आए लगे नजारे बड़े सलोने। चाट पकोड़े कुल्फी खाओ खूब पियो…

  • बातें

    बातें * करो सदा पक्की सच्ची और अच्छी! वरना… ये दुनिया नहीं है बच्ची, सब है समझती। समझाओ ना जबरदस्ती! बातें… ओछी खोखली और झूठी नहीं हैं टिकतीं। जगह जगह करा देतीं हैं बेइज्जती! सच्चाई छुप नहीं सकती, बेवक्त है आ धमकती! होश फाख्ता कर देती है, सिर झुका देती है। तेज़ ही उसकी इतनी…

  • याद आता है

    याद आता है   सर्दी की गुनगुनी धूप में वो तेरा पार्क में बैठ तेरा अपनी आँखों से मुझे अनिमेष तकना और मेरा हाथ थामना याद आता है……   तुम्हारा मेरी हथेलियों में अपना हाथ थमा देना अपनी उंगलियों को मेरी उंगलियों में उलझा देना और फ़िर धीरे धीरे अपनी उंगलियों से मेरी हथेली पर…

  • ख्वाब | Khwab

    ख्वाब ( Khwab)    चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना तो रखना याद एक बात सदा हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है एक और ऊंचाई और उसी का नाम आपकी सफलता है… जमीन से ऊंचाई का सफर सीधा नही होता ठहराव के कई सराय आते हैं मध्य राह मे बहुत ही आकर्षक,लुभावने और मनोरंजक…

  • तेरे शहर की हवाएँ | Tere shahar ki hawayein kavita

    तेरे शहर की हवाएँ ( Tere shahar ki hawayein )     तेरे शहर की हवा बड़ी सर्द थी उस पर तेरा ख़य्याल तेरे ख़य्याल से  मेरा दिल बेताब सा पर कुछ मलाल   तुझे सीने से लगाने का सबब उफ्फ तेरी गर्म साँसे क्या ख्वाहिशें थी कि उफ्फ रूह का खो गया होश  …

  • सत्कार | Satkar kavita

    सत्कार ( Satkar )   आन मान मर्यादा का सत्कार कीजिए जो बने नींव के प्रस्तर आभार दीजिए   माता-पिता गुरु की सेवा सत्कार कीजिए आशीषो से झोली भर खूब प्यार दीजिए   कोई अतिथि आए आदर सबको भाये बढ़कर  बड़े  प्रेम  से सत्कार कीजिए   दीन हीन रोगी कोई वक्त का मारा हो गले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *