मेरे हिस्से का प्रेम

मेरे हिस्से का प्रेम

मेरे हिस्से का प्रेम

मैं तुम से
दूर हूँ
धूप और छाँव की तरह
पुष्प और सुगंध की तरह
धरा और नील गगन की तरह
दिवस और निशा की तरह
जनवरी और दिसम्बर की तरह
साथ-साथ होते हुए भी
बहुत दूर- बहुत दूर

परन्तु
प्रति दिन मिलता हूँ
तुम से
तुम्हारी नयी कविता के रूप में
नये शब्दों के रूप में

जीवन में
कभी कोई सुयोग बना..तो
मैं तुम से मिल कर
कभी रोना – कभी हँसना चाहूँगा
अनजान राहों पर चलना चाहूँगा
जीवन गुज़र रहा है
अनुकूलता में
प्रतिकूलता में
आभाव में
बिखराव में
मन सुरभित है
मधुर स्मृतियों से
अब मेरे पास
इस के अतिरिक्त
कुछ भी नहीं है
प्रेम जीवन में
सर्वस्व
ले कर आता है
इस लिए
यदि हो सके तो
एक काम करना

तुम
मेरे हिस्से का
प्रेम बचा कर रखना…।

Dr Jaspreet Kaur Falak

 डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • ऐ चांद | Aye Chand

    ऐ चांद ( Aye Chand ) ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना भूखी प्यासी दिनभर की मैं बेकरारछलनी से करूंगी साजन का मैं दीदारशर्म से लाल होंगे तब मेरे गालपिया मिलन में देर न लगा जाना।ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथपूजा की थाल लिए, करवा हाथमांगूंगी…

  • सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

    सतत विद्रोही ( Satat Vidrohi )  सतत् विद्रोही-मैं सतत्,सनातन, निरपेक्ष, निर्विकार, निर्भीक’ विद्रोही’ मैंने गान सदा, सत्य का ही गाया धन- यश, वैभव, सत्ता सुंदरी का आकर्षण मेरे मन को तनिक डिगा नहीं पाया… धन -कुबेरों की अट्टालिकाओं को देख मेरा हृदय कभी नहीं अकुलाया क्रांतिवीरों के यशोगान में ही मैंने जीवन का सब सुख…

  • Kavita | पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो

    पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो ( Patrakar Hoon Patrakar Rahne Do ) ******* लिखता हूं कलम को कलम कागज़ को काग़ज़ ग़ज़ल को ग़ज़ल महल को महल तुम रोकते क्यों हो? टोकते क्यों हो? चिढ़ते क्यों हो? दांत पीसते क्यों हो? मैं रूक नहीं सकता झुक नहीं सकता बिक नहीं सकता आजाद ख्याल हूं अपनी…

  • मुझे उड़ने दो | Women’s day special kavita

    मुझे उड़ने दो ( Mujhe udne do : Hindi poem )   मैं तितली हूं.. मुझे उड़ने दो ।  मुझे मत रोको, मुझे मत टोको,  मुझे नील गगन  की सैर करने दो ।। मेरे पंखों को मत कतरो, मेरे हौसलों को मत तोड़ो,  मेरी ख्वाहिशों को हौसला दो  मुझे ऊंचाइयों को छूने दो ।  मैं…

  • शिक्षा का महत्व | Shiksha ka mahatva par kavita

    शिक्षा का महत्व  ( Shiksha ka mahatva )   उच्च विचार अंतर्मन दौड़े, ऊंची उड़े उड़ान। प्रगति पथ पर बढ़ चले, उन्नति के सोपान।   स्वप्न सुनहरे सच हो, चले विकास की लहर। सुविधाओं से संपन्न हो, हर गांव हर शहर।   शिक्षा का सूरज दमके, निर्माण हो भरपूर। चहुमुखी विकास करें, हो हर शख्स…

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *