Meri Purnata

मेरी पूर्णता | Meri Purnata

मेरी पूर्णता

( Meri purnata )

 

यथार्थ के धरातल पर ही रहना
पसंद है मुझे
जो जमीन मेरी और मेरे लिए है
उससे अलग की चाहत नहीं रखता

क्यों रहूँ उस भीड़ के संग
जहां सब कुछ होते हुए भी
और भी पा लेने की भूख से सभी
त्रस्त हों

वहां कोई संतुष्ट हो ही नहीं रहा है
दिखावे में जीने से अच्छा है
वास्तविकता को ही स्वीकार कर लो
कम में भी खुश रहने से अधिक
कोई और पर्याय हो ही नहीं सकता

कर्म और कर्तव्य जरूरी है
स्वयं के प्रति भी और परिवार समाज के प्रति भी
देश और समस्त सृष्टि के प्रति भी
उससे अलग की इच्छा और प्रयास
इंसान को इंसान नहीं रहने देती

मुझसे किसी की उम्मीद टूटे
या मेरी किसी अन्य से टूटे
इससे बेहतर है मेरे प्रयास का हक ही
मुझे मिलता रहे
और मेरी पूर्णता भी इसी में है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/prashn/

Similar Posts

  • वाणी और पानी -ध्रुव-2

    वाणी और पानी – ध्रुव-2 वह ठीक उसी तरहअसंयमित बहते हुएपानी से बाढ़ कीत्रासदी, भूस्खलनआदि जैसे प्राकृतिकआपदाएं आ जाती हैवह गांव कस्बे सब जलसमाधि में विलीन हो जाते हैंऔर साथ में धन–जन आदिकी भी भारी क्षति होती हैइसलिए यह जरूरी हैकि पर्यावरण का संतुलनसही से बनाए रखें औरअसंयमित बहते हुएपानी और बिनाविचारे बोली वाणीदोनों पर…

  • मुझे संग पाओगे | Hindi Prem Kavita

    मुझे संग पाओगे ( Mujhe sang paoge )   जानती हुँ मैं मुझमें वो पा ना सके तुम जिसे देखा करते थे ख्वाबों में कभी लाल साड़ी मे लिपटी फिल्मी सी या सुनहरी जलपरी जैसे बल खाती लचीली सी.. जानती हुँ मैं शायद ना पा सके मुझमें जो सोचा था तुमने वो शुचिता और पाक…

  • जवानी का जोश | Kavita Jawani ka Josh

    जवानी का जोश ( Jawani ka josh )    ये तरुणाई ये भरी जवानी चार दिन की चांदनी। ये रुसवाई ये बेवफाई मन गांठ कभी ना बांधनी। समरसता की बहा गंगा जोश जज्बा उमंग भरो। उठो देश के नौजवानों सब राष्ट्रप्रेम हुंकार भरो। जवानी का जोश दिखाओ शौर्य पराक्रम शूरवीर। महारथियों में महारथी हो रण…

  • ग़ुज़र रहा फूलों का मौसम

    ग़ुज़र रहा फूलों का मौसम ( पूर्णिका ) ग़ुज़र रहा फूलों का मौसम चर्चा फिर भी फूल की।इसी बात पर और कंटीली काया हुई बबूल की। जुड़ने वाले हाथ कटे हैं झुकने वाला सिर गिरवीऐसा लगता है मैंने मंदिर में आकर भूल की। रोज़ खुली रामायण पढ़ते पढ़ते जाते छोड़ पिताबड़े प्रेम से हवा बिछा…

  • इस होली का क्या कहना | Kavita Holi ka Kya kahna

    इस होली का क्या कहना ( Is holi ka Kya kahna )   देखो राधा संग खेले नंदलाल इस होली का क्या कहना देखो उड़े चहूँ ओर गुलाल इस होली का क्या कहना हर गोपी संग दिखते कान्हा इच्छा पूरी करते कान्हा चले सब पर मायाजाल इस होली का क्या कहना कौन है कान्हा समझ…

  • पुरानी तस्वीर | Purani tasveer kavita

    पुरानी तस्वीर ( Purani tasveer )   अतीत के पन्ने खोले पुरानी तस्वीर हमारी कैसे बदला दौर सारा कहती कहानी सारी   क्या थे कहां हम आए क्या खोया क्या पाया है क्या हकीकत हमारी कितना बदलाव आया है   कैसा जमाना था वो यादें सुहानी सब प्यारी नयनों में उतर आती पुरानी तस्वीर हमारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *