मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछो

मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछो

मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछो

मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछो
वफ़ा चाहतों के फ़सानों से पूछो

यहाँ बंद सारे मकानों से पूछो
गिरी गाज जिन उन किसानों से पूछो

छुपा कौन दिल के खयालों में मेरे
उन्हीं के सुनों तुम इशारों से पूछो

रुलाया यहाँ कौन है चालकों को
यहां पे खड़े मेज़बानों से पूछो

वफ़ा का तुम्हें मोल हम क्या बताएं
कभी गिरते आँखों के धारों से पूछो

कभी बात आए जफ़ा की हमारी
महल से निकल कर बगानों से पूछो

तुम्हें क्या बताए जफ़ाएं क्या उनकी
झुकी तुम उसी की निगाहों से पूछो

गुजारे तुम्हारे बिना दिन महीने
बसे मेरे दिल में विरानों से पूछो

मिला किस तरह से प्रखर धुंध में था
सिमटती हुई उनकी बाहों से पूछो

तबीयत प्रखर ये मचल ही जायेगी
पता जो कभी उन बहारों से पूछो

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कहानी भी रहेगी | Kahani Shayari

    कहानी भी रहेगी ( Kahani bhi rahegi )    ज़िक़्र ग़म का और खुशियों की कहानी भी रहेगी अब मुकम्मल दिल की मेरे राजधानी भी रहेगी। है ठसक लहज़े में उनके गर रदीफ़ों की तरह तो काफ़िये सी मेरी ग़ज़लों की रवानी भी रहेगी। सोच कर ही बोलिए की बात ले दिल पे न कोई…

  • पर तू बदल गया | Par tu Badal Gaya

    पर तू बदल गया ( Par tu Badal Gaya ) मौसम विसाले यार का फिर से निकल गयामैं तो वहीं खड़ी रही पर तू बदल गया मिसरे मेरे वही रहे मौज़ूं फिसल गयामेरी ग़ज़ल पे तेरा ही जादू जो चल गया ममनून हूँ सनम मैं करूँ शायरी नईनज़रों पे मेरी तीर मुहब्बत का चल गया…

  • देश में | Desh Mein

    देश में ( Desh Mein )    प्यार के हर घड़ी गुल खिले देश में बस अमन प्यार हर पल रहें देश में हो मुबारक आजादी सभी को सदा एकता की ताक़त बस बने देश में मुख पर जय हिंद जय हिंद जय हिंद हो ये ही आवाज़ यारों उठे देश में नाम रोशन हमेशा…

  • वो ख़ुद मुस्कुरा दी

    वो ख़ुद मुस्कुरा दी हिमाकत पे अपनी वो ख़ुद मुस्कुरा दीकिसी की ख़ता की किसी को सज़ा दी मुझे हौसला जब नहीं हो रहा थाउसी ने इशारों से हिम्मत बढ़ा दी मुझे फ़ैसला यूँ बदलना पड़ा थाशिकायत की उसने झड़ी सी लगा दी मैं औरों से तरजीह दूँ क्यों न उसकोमेरी साईं क़िस्मत थी उसने…

  • थोड़े ही है | Thode hi Hai

    थोड़े ही है ( Thode hi hai )   जुल्मो – फ़रेब से हाशिल कामयाबी थोड़े ही है। है मज़हब अलग तो ये खराबी थोड़े ही है।   जिन्होंने इंसानियत का पाठ पढ़ाया दुनियाँ को, उनका ज्ञान महज़ किताबी थोड़े ही है।   जो जल रहा है नफ़रत की आग में रातो -दिन ‘सौमित्र ‘,…

  • देखा इक दिन | Ghazal Dekha ek Din

    देखा इक दिन ( Dekha ek Din ) आंख दुश्मन की लाल कर रख दी हेकड़ी सब निकाल कर रख दी हाल आलस का ये हमारे है आज की कल पे टाल कर रख दी सच का परचम लगा है लहराने फिर हक़ीक़त निकाल कर रख दी हाथ उसके लगा नहीं कुछ पर सारी पेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *