Navratra

नवरात्र के प्रसाद में | Navratra

नवरात्र के प्रसाद में

( Navratra ke Prasad mein ) 

 

सृजनात्मकता प्रस्सपुरण,नवरात्र के प्रसाद में

परम काल चेतना जागरण,
रज रज मांगलिक भोर ।
नव नौ रूप मां अनूप दर्शन,
शक्ति भक्ति अलौकिक छोर ।
तमोगुणी शोध विवेचना,
जय माता दी संवाद में ।
सृजनात्मकता प्रस्सपुरण, नवरात्र के प्रसाद में ।।

आराधना शीर्ष स्पर्शन,
दिव्यता रग रग रमन ।
सतो गुणी महत्ता प्रस्फुटन,
रजो आवेश मूल शमन ।
अंतः शुद्धि महापर्व वंदन,
मातृ स्तुति आह्लाद में ।
सृजनात्मकता प्रस्सपुरण, नवरात्र के प्रसाद में ।।

नवरात्र दिव्य भव्य बेला
तन मन परिष्करण अनंत ।
सर्वत्र दर्शित असीम शुभता,
मानवता श्रृंगार सम संत
अथाह कृपा वृष्टि मां दुर्गा,
भक्तजन अपरम आनंद आस्वाद में।
सृजनात्मकता प्रस्सपुरण, नवरात्र के प्रसाद में ।।

सनातन संस्कृति आर्तभाव,
नारी शक्ति मान सम्मान ।
दानवी सूर्य अस्ताचल,
देवत्व अवतरण आह्वान ।
भजन कीर्तन प्रार्थना अहम,
मां असीम खुशियां प्रतिपाद में।
सृजनात्मकता प्रस्सपुरण, नवरात्र के प्रसाद में ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

Similar Posts

  • प्यार में तकरार | Kavita pyaar mein takrar

    प्यार में तकरार ( Pyaar mein takrar )   तेरे प्यार में पागल फिरता, सारी दुनिया घूमता। नाम  तेरा  ले  लेकर मैं, हर डाली पत्ता चूमता।   प्यार तेरा पाकर खिला, चमन मेरे घरबार का। दिल से दिल के तार जुड़े, नाम कहां तकरार का।   तेरे सारे नाजो नखरे, हर अदा मनभावन लगती। चार…

  • दीप जलाने होंगे | Kavita

    दीप जलाने होंगे ( Deep jalane honge )   दीप  जलाने  होंगे  जोत जलानी होगी शारदे दरबार तेरे अलख जगानी होगी   सिर पर रख दो हाथ मां भर दो भंडार मां शब्द सुमनहार मैया कर लो स्वीकार मां   वीणा वरदायिनी मोहक सुभाषिनी बुद्धि विधाता वाणी मां प्रज्ञादायिनी   लेखनी में भाव भर शब्द…

  • हिंदी हमारी प्यारी प्यारी

    हिंदी हमारी प्यारी प्यारी हिंदी हमारी प्यारी प्यारीहमारी राष्ट्रभाषा है न्यारीसाहित्य की है फुलवारीसरल सुबोध पर है भारी अंग्रेजी से जंग है जारीसम्मान की है अधिकारीहिंदी है पहचान हमारीये मातृभाषा है हमारी जन-जन की है भाषा हिंदीभारत की है आशा हिंदीहिंदुस्तान का गौरवगाथा हिंदीएकता की अनुपम परंपरा है हिंदी जिसके बिना हिंद थम जाएऐसी जीवन…

  • आईना

    आईना आईना बनकर लोगों के अक्स हूं दिखाता बहुत साधारण और हूं सादा न दिखाता कभी कम न ज्यादा जो है दिखता हू-ब-हू वही हूं दिखाता। लेकिन न जाने क्यों? किसी को न सुहाता? जाने ऐसा क्या सबको है हो जाता? तोड़ लेते हैं झट मुझसे नाता! होकर तन्हा कभी हूं सोचता कभी पछताता मैं…

  • कजली तीज | Kavita Kajli Teej

    कजली तीज ( Kajli Teej ) देखो आया कजली (सत्तू) तीज का त्यौहार सखियां सब हो जाओ तैयार मेहंदी हाथों में रचाई करके सोलह श्रृंगार आई हरी- हरी चूड़ियां खनखन करती पायल भी छम छम है बजती बिंदिया की चमक अपार स्वस्थ रहे पिया खुशियों से भरा हो संसार सुहागिनें मंदिर में दर्शन को जाती…

  • मदिरालय | Madiralay par Kavita

    मदिरालय ( Madiralay )    पड़ा धुत नशे में राही मदिरालय को जाता। लड़खड़ाती जिंदगी है समझ नहीं वो पाता। मय प्याला हाथों में छलके जामो पे जाम। ये कैसी दीवानगी छाई घर हो जाए नीलाम। बेखुदी में रह बेसुध है मधुशाला को जाए। पीने वाले पी रहे हैं हाला हाला मद भाए। सोमरस सुधारस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *