ओ मेरे बेटे | O Mere Bete

ओ मेरे बेटे !

( O mere bete ) 

 

कल को जब तुम बड़े हो जाओगे

और मैं बूढ़ा हो जाऊंगा

तो तुम भी अपनी गृहस्थी बसाओगे

और एकदम व्यस्त हो जाओगे

तो तुम मुझ पर ध्यान दे पाओगे ना बेटा।

 

कल को जब लड़खड़ाने लगे मेरे कदम

शरीर में मेरे ताकत रहे ना एकदम

तो तुम मुझे सहारा दोगे ना बेटा

जैसे बचपन में मैं तुम्हें दिया करता था

और तुम्हारे हर एक चोट की परवाह करता था।

 

कल को जब मैं बिस्तर गीला कर दूं

और अनजाने में कोई गलती कर दूं

तो तुम मुझे डांटोगे तो नहीं

कल जब मेरे पैर काम करना बंद कर दे

तो तुम मेरा पैर बनोगे ना बेटा।

 

कल जब मेरी आंखें खराब हो जाए

मुझे आंखों से ना दे कुछ दिखाई

तो तुम मेरी आंखें बनोगे ना बेटा

कल जब मैं आंखें मूंदने वाला रहूं

तो तुम मेरे पास खड़े रहोगे ना बेटा।।

 

 नवीन मद्धेशिया

गोरखपुर, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

आरक्षण : एक अभिशाप या वरदान

Similar Posts

  • महाशिवरात्रि की प्रार्थना

    महाशिवरात्रि की प्रार्थना हे महादेव, त्रिलोक के नाथ,आप हरते हैं हर भक्त का त्रास।सुनो मेरी भी करुण पुकार,लौटा दो दिकु को इस बार। जैसे मां पार्वती ने की तपस्या महान,सह लिया हर कठिन तूफ़ान।वैसे ही मेरा प्रेम है अडिग खड़ा,अब भी उसकी राह में है दीप जला। हे भोलेनाथ, कृपा बरसाओ,इस प्रेम की डोरी को…

  • बेटी उर्फ नारी | Beti urf Nari

    बेटी उर्फ नारी ( Beti urf nari )    बेटी बनकर वह बाबुल घर आई राखी बांध भैया की बहना कहलाई दादा ,दादी , ताऊ और ताई सबकी मानो थी वो सबकी एक परछाई.. फिर छोड़ पिता का घर बेटी ने दुल्हन बनकर आई पिया के संग कितने ही स्वप्न सजा आई गुड़िया लिए जोश…

  • सहज नही होता | Sahaj nahi Hota

    सहज नही होता ( Sahaj nahi hota )    द्वेष हो वहां समझौता नहीं होता ईर्ष्या हो वहां कोई सामंजस्य नहीं छल हो वहां कभी अपनापन नही कपट हो वहां कभी कोई लगाव नहीं दिखावा तो है कागज के फूल जैसा वाणी मे खार गुलाब की डाली जैसे मुस्कान मे धार दुधारी तलवार जैसे नजर…

  • लोहड़ी का त्यौहार | Lohri par Kavita

    लोहड़ी का त्यौहार ( Lohri ka tyohar )   पंजाब प्रान्त के ख़ास त्यौंहार में इसे माना जाता, पौष माह के अंतिम दिन जिसको मनाया जाता। लोहड़ी है इस पावन और पवित्र त्यौंहार का नाम, चाहें कोई कही भी रहो परन्तु उत्सव वो मनाता। भारत वर्ष की शान है ये विभिन्न तरह के त्यौंहार, कोई…

  • शंकर दयाल सिंह | Shankar Dayal Singh par kavita

    शंकर दयाल सिंह ( Shankar Dayal Singh )   भगवती कृपा प्रसाद पाया शंकर दयाल नाम भवानीपुरा में जन्मे शंकर कीर्तिमान सरनाम साहित्य कमल पंखुड़ी सा सौरभ लुटाता रहा सांसद रहकर सत्ता में परचम लहराता रहा राष्ट्रप्रेम भरा दीवाना देश प्रेम को जीता था जीवन की धूप छांव प्रेम सुधा रस पीता था संस्कृति सनातन…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *