Odh karke dhaani chunariya

ओढ़ करके धानी चुनरिया | Odh karke

ओढ़ करके धानी चुनरिया

( Odh karke dhaani chunariya ) 

लय-बद्ध– जरा सामने तो आओ छलिए

 

ओढ़ करके ये धानी चुनरिया, धरती ने किया श्रृंगार है।
रवि किरणों से रोशन के कण-कण, कैसा सुंदर सजा संसार है।।

उमड़ घुमड़ कर बदरा छाए, अमृत रस बरसाते हैं।
प्यासी धरती निर्मल जल से, खेत खड़े लहराते हैं।।
कल कल सरिता की धार है, वो जलधि करें इंतजार है,
स्वागत में खड़ा है हलधर, कुदरत के रंग हजार है।।
ओढ़ करके धानी चुनरिया—–

नाचे मोर पपीहा गाये, कोयल गीत सुनाती है ।
रंग बिरंगे सुमन खिले हैं, लिपट लता इतराती है ।
वो भ्रमर करें गुंजार है, नव कलियां भी गुलजार है ।
ये पवन चले पुरवाई, मदहोश हुए नर नार है।।
ओढ़करके धानी चुनरिया—-

सर्दी गर्मी वर्षा से ये, मौसम बना सुहाना है।
प्रकृति से बना हुआ यह, जग का ताना-बाना है ।
पर सेवा पर उपकार है, मानव मानव से प्यार है।
जांगिड़ “वसुधा को समझे, यह अपना ही परिवार है ।।
ओढ़ करके धानी चुनरिया—-

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ध्यान आपका ही धरता हूं | Kavita Dhyan Aapka hi Dharta Hoon

Similar Posts

  • जब जरूरत पड़े तो तस्वीरें देखिए

    जब जरूरत पड़े तो तस्वीरें देखिए   जब जरूरत पड़े तो तस्वीर देखिए मेरी आँखों में उमड़ा भी नीर देखिए पास हैं दो दूरी आप बनाएं हैं अभी देख सकें तो मेरी तकदीर देखिए आइने में तो हम आपके मिल जाएंगे अश्कों की मेरी लकीर लकीर देखिए हम भंवर में पड़े तो हम छूट जाएंगे…

  • होली है | Poem in Hindi on Holi

    होली है ( Holi hai )    तन -मन पे छाई जवानी रे, होली देखो आई रे ! होली है !! इधर भी टोली है,उधर भी टोली, ऊँच-खाल होई जाई बना मत भोली। भर-भर के मारो पिचकारी रे, होली देखो आई रे ! तन -मन पे छाई जवानी रे, होली देखो आई रे ! होली…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

  • जन-जन प्रेरक बापू नाम | Jan-Jan Prerak Bapu Naam

    जन-जन प्रेरक बापू नाम ( Jan-Jan Prerak Bapu Naam ) रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीता राम–2अमर सदा गाँधी का नाम,जपते राम अहिंसा काम-2रघुपति राघव——– सत्य, धैर्य,प्रिय राम का नाम,व्यक्तित्व रहा चलता अविराम।सत्याग्रह आंदोलन ठान,आजाद कराया हिन्दुस्तान ,जीवन रहा जेल के नाम ,जन-जन प्रेरक बापू नाम।बापू जपते राम का नाम,जीवन पर्यन्त अहिंसा काम।रघुपति राघव—— मीठी…

  • मोम सा जिगर | Geet Mom sa Jigar

    मोम सा जिगर ( Mom sa jigar )   हम हैं कांटों से तय यह करते हैं आदमी खंजर है जिससे डरते हैं। हँसते चेहरे में लोग तो मिलते हैं फिर भी यकीन नहीं हम करते हैं। लूट गई बेटी कल पड़ोसन की रात में कम सफर हम करते हैं। उतर जाता है दीवार से…

  • चल अकेला | Geet chal akela

    चल अकेला  ( Chal akela )    चल अकेला चल अकेला छोड़ मेला। चलने में झिझकन ये कैसी जब तूं आया है अकेला।‌।चल० कंचनजड़ित नीलमणित महल सब अध्यास हैं ये, सत्य कंचन मनन मंथन मणि तुम्हारे पास हैं ये, तूं अमर पथ पथिक जबकि जगत है दो-दिन का मेला।।चल० गगनचुंबी सृंग अहं किरीट मनस मराल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *