राखी भी धन्य हो रही | Rakhi Poem in Hindi

राखी भी धन्य हो रही

( Rakhi bhai dhanya ho rahi )

 

राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति की कलाई पर

रक्षा बंधन अद्भुत अनुपम,
अनंत भाई बहन स्नेह ।
असीम मंगल उर भावनाएं,
अथाह आनंद खुशियां मेह।
शहादत वंदन अभिनंदन शीर्ष ,
रक्षा सूत्र बांधती बहन रुलाई पर ।
राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति कलाई पर ।।

सज धज सज संवर,
धर कर मंगल थाल ।
पदार्पण शहीद स्थल,
निहार एकटक भ्राता भाल ।
तिलक कर सिहर उठी ,
कंपन देह मां जाई पर ।
राखी भी धन्य हो रही,सज शहीद मूर्ति की कलाई पर ।।

याद आया वो बचपन,
जो आज इतिहास बना ।
शब्द सारे मौन हुए,
वर्तमान खामोश बना ।
भाव अर्थ अश्रु बने,
अलौकिक रस्म निभाई पर ।
राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति की कलाई पर ।।

फिर भान कर देश भक्ति का,
हृदय तिरंगी उजास हुआ ।
सदा अजर अमर है भाई,
पुनीत हिय आभास हुआ ।
सुसंस्कार निर्वहन अति शोभित,
हिंद उत्सर्गी ललाई पर ।
राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति की कलाई पर ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

 

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व (अश्विन )

    नवरात्रि पर्व (अश्विन ) भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।यह निश्छल ,अविरल , अपलक है ।यह सत्यं-शिवं -सुन्दरं क्षेमंकर हैं ।यह आत्म पथ फलदायी सुखकर है ।भुवाल माता का स्मरण सदा सुखदायी है ।भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।जब तक रहता है नील गगन में तारातब तक छविमान दिखता लगता प्याराजब अपने उच्च…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

  • बनना है मुझे सैनिक | Banna hai Mujhe Sainik

    बनना है मुझे सैनिक! ( Banna hai mujhe sainik )    बनना है मुझे सैनिक बन करके दिखा दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं प्राण लुटा दूँगा। प्यारा है वतन मेरा, प्यारा है चमन मेरा, मैं कूच करूँ पहले नभ-थल को नमन मेरा। गर जंग हुई लाजिम श्मशान बना दूँगा, सरहद की हिफाजत में मैं…

  • कोहरा | Hindi Poem kohara

    कोहरा ( Kohara )   कोहरे की चादर में लिपटी सुबह अठखेलियां सी करती हमारे हिस्से का सूरज भी ज़ब्त कर खुश होती है पगली है नादान है हमें तो चेहरों पर गिरती धुंध भी भा जाती है खुशी से सराबोर कर जाती है…   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें…

  • नारी है अभिमान | Nari par dohe

    नारी है अभिमान ( Naari hai abhimaan )   नारायण की शक्ति का, नारी है अभिमान ! नारी है साक्षात इस, प्रकृति का अभियान !!   नारी का तप ही करे , पंच तत्व आव्हान कर प्राणों की सर्जना, जीवन का संधान !!   प्रकृति का साकार है , नारी ही उपमान उसमें होते समादृत,…

  • सुकून | Sukoon

    सुकून ( Sukoon )    यादें भी काफूर हुईं,उम्मीदें भी जाती रहीं खाक के सिवा,धरती भी अपनी रही नही चाहा था जिसे,वो भी दिल से पराई हुई हो क्या बात दिल की ,तिश्नगी अब रही नही बदलते चमन की खुशबू मे,रंगत नही होती सुना है यार की,वो मंजिल भी पूरी हुई नही तलाशे सुकु कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *