आचार्य रामचंद्र शुक्ल: हिंदी आलोचना के शिल्पकार और विचारक
अनुसंधानकर्ता नाम: अमरेश सिंह भदौरियापद: हिंदी प्रवक्तासंस्थान: त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार, उन्नाव (उत्तर प्रदेश)शोध-वर्ष: 2025 शोध-पत्र हिंदी साहित्य का आलोचना-परिदृश्य यदि आज एक सुसंस्कृत, तर्कसंगत और ऐतिहासिक चेतना से समृद्ध अनुशासन के रूप में देखा जाता है, तो इसका श्रेय आचार्य रामचंद्र शुक्ल को जाता है। उन्होंने न केवल हिंदी आलोचना की आधारशिला रखी,…










