Panchtatva par kavita

पंचतत्व में मिल जाना है | Panchtatva par kavita

 पंचतत्व में मिल जाना है

( Panchtatva mein mil jana hai )

 

पंचतत्वों से बना यह हमारा शरीर,
दानव- मानव चाहें गरीब- अमीर।
इनसे बना सृष्टि का प्रत्येक पदार्थ,
आकाश वायु अग्नि पृथ्वी व नीर।।

 

सृष्टि के माने गए यह पंचमहाभूत,
साफ़ स्वच्छ रखना सबको जरुर।
बंद मुट्ठी आए खुल्ली मुट्ठी जाएंगे,
एक दिन पंचतत्व में मिल जाएंगे।।

 

पंचतत्वों को आज सभी समझना,
इसी से बनी हमारी देह व आत्मा।
आकाश सबके आत्मा का वाहक,
महसूस करने हेतु साधना जरुरत।।

 

जो बना है वह बिगड़ना निश्चित है,
जो आया उस को जाना उचित है।
इस धरा पर पुतले है हम मिट्टी के,
आखिर पंचतत्व में मिल जाना है।।

 

इस पानी के बुलबुलें ‌समान है हम,
आकाश के समान है सब का मन।
जिस प्रकार यह आकाश है अनंत,
मन भी है तत्वरुप शरीर विद्यमान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वाणी और पानी -ध्रुव-1

    वाणी और पानी – ध्रुव-1 वाणी की मधुरताहमारे ह्रदय द्वारको सही सेखोलने की कुंजी हैपानी जीवन पर्यन्तहमारे साथ सदैवरहने वाला होता हैवह हमारे जीवन मेंरिश्ते भी काफीमहत्वपूर्ण होते हैंपहन ले हम चाहेकितने भी क़ीमतीवस्त्र या आभूषणपर वाणी बता देती हैकि व्यक्ति कितने पानी मेंजैसे कोयल और कागदिखते एक जैसेबोल मीठे सुनकोयल के दिल जीत लेतेपर…

  • नया साल | Kavita Naya Saal

    नया साल ( Naya saal )   रफ्ता रफ्ता गुजर गया वो साल पुराना था कड़वे  मीठे  अनुभवों  का बड़ा खजाना था   आने  वाला  साल  बाइसवां बेहतर आएगा स्वागत करें नववर्ष तुम्हारा खुशियां लाएगा   जब भी कोई नया नया हो जश्न मनाते हैं नई  सोच  नई उमंग ले आगे बढ़ जाते हैं  …

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

  • ग़र ना होती मातृभाषा | Matribhasha Diwas Par Kavita

    ग़र ना होती मातृभाषा ( Gar na hoti matribhasha )      सोचो    सब-कुछ    कैसा  होता, ग़र     ना     होती   मातृभाषा ।।   सब     अज्ञानी    होकर    जीते जग-जीवन     का   बौझा  ढोते, किसी  विषय  को   पढ पाने की कैसे   पूरी    होती  अभिलाषा।।   कैसे    अपना     ग़म    बतलाते कैसे    गीत     खुशी    के   गाते, दिल  की  दिल  में ही …

  • महान प्रख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर

    महान प्रख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर   जन्म के साथ ही प्रख्यात ज्ञान लेकर पधारे थे धरा धाम में। 7 मई1961 कोलकाता की धरा की बड़ाई शोभा, पिता देवेंद्र नाथ जी,माता शारदा जी की घर आंगन की। दादाजी द्वारिका नाथ शहर की सबसे धनी लब्ध प्रतिष्ठित व्यक्ति। उनके ज्यादातर शिक्षा घर पर ही संपन्न, वह बचपन…

  • शिव महिमा | Shiv Mahima Par Kavita

    शिव महिमा  ( Shiv Mahima Par Kavita )   हिम शिखरों से भोले के, जयकारे आते है, शंख और डमरू मिलकर, शिव कीर्तन गाते हैं।   शिव ही गगन धरा भी शिव ही, हमें बताते है, गान संग है गीत भी शिव, हम महिमा गाते हैं।   पंचतत्व निर्मित शिव से, शिव रूप दिखाते है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *