परीक्षा

परीक्षा | Pareeksha par kavita

परीक्षा

( Pareeksha )

***

मन से ,
बिना मन से।
पास होने के उल्लास,
फेल होने की गुंजाइशों के साथ।
इंसान को ,
देनी ही पड़ती है परीक्षा!
विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों
आयोगों में-
इसके लिए विधिवत रूटिन/कैलेंडर होता है,
समयानुसार परीक्षा आयोजित होता है।
नियत समय पर परिणाम हैं आते,
परीक्षार्थी पास/फेल हैं होते।
सभी अपनी क्षमताओं की सीढ़ी चढ़ते,
कुछ मंजिल पा, ऊंचाइयों को हैं छूते।
तो कुछ हताश/ निराश हो-
धरा पकड़ लेते !
पर उम्मीद नहीं छोड़ते?
एक राह बंद हुआ तो क्या?
अनेक रास्ते अभी खुले हैं जग में,
जो हैं उन्हीं के हक में।
कर रहें हैं उनका इंतजार!
अनंत संभावनाओं के द्वार,
किसी एक को पकड़ ,सब कर ही लेते हैं
अपना बेड़ा पार!
जिसको जो जहां मिल गया,
उसे ही लेकर निकल पड़ा।
भाग्य का फल मान,
अपना सीना तान।
विजय पथ अग्रसर हो जाता है,
पर परीक्षाओं से उसे!
छुटकारा कहां मिल पाता है?
मानव को तो जीवन भर,
पग पग पर ।
देनी ही पड़ती है , परीक्षा!
कभी दोस्त आजमाते,
तो कभी
परिवार वालों के सवालों से टकराते?
अपने कर्त्तव्य पर चलते,
मंजिल तलाशते।
अपनों के लिए,
सपनों के लिए।
अनेकानेक परीक्षाओं के-
प्रश्न हल करते जाता है इंसान!
कहीं पास ,
तो कहीं फेल हो जाता है इंसान।
फिर भी
जीवन के इस भंवर में,
संभावनाओं के चंवर में।
विचरण करते रहता है इंसान,
जीवन भर परीक्षा देकर भी-
अंत में अकेला ही चला देता है इंसान।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे | China par kavita

Similar Posts

  • प्यारी पाती | Kavita Pyari Paati

    प्यारी पाती ( Pyari Paati )   मां की आस पिता का संबल बच्चों की अभिलाषा! प्यारी पाती आती जब थी पुलकित घर हो जाता!! घरनी घरमें आस लगाए रहती बैठी ऐसे ! ‘जिज्ञासु’ चकोर चांद के लिए टक टकी लगाए जैसे!! सीमापर जवान को अपनी चिंता दूर भगाती ! बीवी बच्चे मात-पिता संग सबका…

  • अच्युतम केशव वंदन | Achyutam Keshav Vandan

    अच्युतम केशव वंदन ( Achyutam Keshav Vandan )    अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार श्री मंगल इति श्री शुभ, रग रग अलौकिक उजास । छवि अनूप मनमोहनी, रज रज मृदुल सुहास । अनुभूति संग अभिव्यक्ति, शब्द अर्थ आनंद अपार । अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।। पावनता अंतर्संबंध रमन, अपनत्व सरित…

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • हिन्दी हिंद की है बिंदियाँ | Hindi Hind ki Hai Bindiya

    हिन्दी हिंद की है बिंदियाँ हिन्दी हिंद की है बिंदियाँसुशोभित है ललाट पर ,इसकी चर्चा हर होंठों परहर हाट और घाट पर । हिन्दी हिंद की है बिंदियाँसुशोभित है ललाट पर। देश की शान है यहहम सब की पहचान है यह,जो बोलते हैं वही लिखते हैंभाषा में विज्ञान है यह। हिन्दी हिंद की है बिंदियाँसुशोभित…

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

  • तड़प उसकी | Tadap uski

    तड़प उसकी ( Tadap uski )   तड़प उसकी कोई क्या जाने जिसके नही कोई बहन या भाई बांध ले या बंधवा ले भले राखी कई फिर भी सूनी निजता की कलाई फूल कागज के कुछ टिकते हों भले महक उसमे मगर कुछ होती नही चंचलता जो होती है स्व निजता मे वो माने हुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *