परिणय जीवन का बसंत | Parinay Jeevan

परिणय जीवन का बसंत

( Parinay jeevan ka basant )

 

दिव्य भव्य श्रृंगार बेला,
प्रतिपल नेह अनंत वृष्टि ।
कांतिमय अंग प्रत्यंग ,
अति आनंद परिपूर्ण सुदृष्टि ।
उर तरंग चाहत स्पंदन,
वंदन अभिनंदन प्रणय मंत ।
परिणय जीवन का बसंत ।।

मृदुल मधुर अहसास,
विमल पुनीत हिय भावना ।
सरित प्रवाह मंगलता,
असीम खुशियां कामना ।
अपनत्व परम स्पर्श बिंदु,
अलौकिक संबंध पंत ।
परिणय जीवन का बसंत ।।

प्रेयसी बन आशाएं ,
हर क्षण संग गमन ।
अथाह स्वर माधुर्य ,
जीवन नवरंग रमन।
मुखारबिंद लावण्य शोभना,
हर्ष उल्लास उमंग अनंत ।
परिणय जीवन का बसंत ।।

अंतर पावन कैनवास,
मिलन मोहक अनूप चित्र ।
भाव भंगिमा स्नेहिल छवि,
प्रेम प्रतिरूप दर्श पवित्र ।
रोम रोम सिय राम रमन,
सप्त जन्म बंधन कंत ।
परिणय जीवन का बसंत ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

Similar Posts

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • दिल को अब किसी की जरूरत नहीं | Dil ko Ab

    दिल को अब किसी की जरूरत नहीं ( Dil ko ab kisi ki jarurat nahi )   ढूंढ लेता खुशियां दिल कहीं ना कहीं। दिल को अब किसी की जरूरत नहीं। आ गया अब जीना दुनिया में दिल को। ठिकाना सुहाना प्रीत की सरिता बही। सिंधु लेता हिलोरें मोती बरसे प्यार के। मनमौजी मतवाला झूम…

  • आओ मिलकर योग करें | Kavita Aao Milkar Yog Kare

    आओ मिलकर योग करें ( Aao Milkar Yog Kare )   आओ मिलकर योग करें। तन मन से रोगों को दूर करें। स्वास्थ्य हमारा अच्छा सब कुछ अच्छा हो। रोग ग्रसित अब नहीं देश का बच्चा हो। सूर्योदय से पहले उठकर खत्म नित्य क्रिया करें। जिसकी निरोगी काया जीवन वही जिया करें। सांसों को भरना…

  • आत्मविश्वास | Kavita Atmavishwas

    आत्मविश्वास ( Atmavishwas )   आत्म विश्वास है जीवन के संघर्षों को हराकर जीतने का संकल्प। आत्मा की अनन्य शक्ति, आत्मा को शिखर तक पहुंचाने का प्रकल्प।। जीवन की हर बाधा, प्रतिबाधा में घोर निराशा से उबरने का विकल्प ।। आच्छादित अंधेरे में, घोर ना उम्मीदी मे प्रकाश की किरण का प्रकल्प।। उम्मीद की रोशनी,…

  • भूल गए सावन के झूले | Sawan ke Jhoole

    भूल गए सावन के झूले ( Bhool gaye sawan ke jhoole )    भूल गए सावन के झूले, भूल गए हर प्रीत यहां। भाईचारा प्रेम भूले, हम भूल गए हैं मीत यहां। भूल गए सावन के झूले मान सम्मान मर्यादा भूले, सभ्यता संस्कार को। रिश्ते नाते निभाना भूले, अतिथि सत्कार को। गांव की वो पगडंडी,…

  • नजरों का धोखा | Doha nazron ka dhokha

    नजरों का धोखा ( Nazron ka dhokha )   नजरें  धोखा  खा  गई, कैसी  चली  बयार। अपनापन भी खो गया, गायब सब संस्कार।   नजरों का धोखा हुआ, चकाचौंध सब देख। भूल गए प्रीत पुरानी, खोया ज्ञान विवेक।   नजरों का धोखा हमें, पग पग मिला अपार। धूल  झोंके  नयनों  में, वादों  की  भरमार।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *