Pathshala kavita

पाठशाला | Pathshala kavita

पाठशाला

( Pathshala )

 

जीवन की है पाठशाला भरा पूरा परिवार
सद्भावो की पावन गंगा बहती मधुर बयार

 

शिक्षा का मंदिर पावन गांव की वो पाठशाला
सदा ज्ञान की ज्योत जलाते ले अंदाज निराला

 

पाठशाला में पढ़ाई कर कितने विधायक हो गए
भाग दौड़ भरी दुनिया जाने कही भीड़ में खो गए

 

पाठशाला में पेड़ तले पढ़ना भी सबको भाता था
गुरु जी का डंडे बरसाना हमको खूब डराता था

 

याद बहुत आती है हमको पाठशाला की मोज
खो खो कबड्डी कुश्ती सब मिलकर खेलते रोज

 

पाठशाला आज भी चलती पर गुरु नहीं मिलते
नैनों से प्रेम झलकता था आंखों में अश्रु ढलते।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रामायण संस्कार सिखाती | Ramayan par kavita

Similar Posts

  • कागा की कविताएं | Kaga Hindi Poetry

    राखड़ी पूनम पर्व भाई बहिन का पावन पर्व राखड़ी पूनम बहिन भाई का गोर्व गर्व राखड़ी पूनम सावन पूर्ण-मास का अंतिम पखवाड़ा पवित्र बहिन बांधे राखड़ी भाई कलाई पावन पवित्र चूनडी़ की चाहत छोड़ मांगना एक वचन मात पिता की सेवा मांगना एक वचन बहिना आप करना सास ससुर की सेवा जीवन होगा सफल सुखी…

  • सब कुछ बदल गया अब | Kavita sab kuchh badal gaya ab

    सब कुछ बदल गया अब ( Sab kuchh badal gaya ab )   सब कुछ बदल गया अब तो बदला आलम सारा कहां गई वो प्रीत पुरानी बहती सद्भावों की धारा   दूर देश से चिट्ठी आती पिया परदेश को जाना पनघट गौरी भरें गगरिया हंस-हंसकर बतलाना   बदल गया अब रहन सहन सब शिक्षा…

  • चुनाव

    चुनाव सही व्यक्ति को – – – – – – ज्यों ज्यों चुनाव आ रहे हैं।नेताजी लाड़ जता रहे हैं। जातिवाद की दुहाई दे रहे ।खुद चरित्र की सफाई दे रहे । वाणी में मधु घुल गया है।ओठों पै गुलाब खिल गया है। दुखती रगें पहचानते हैं।कैसे संतुष्ट करें जानते हैं ? मर्यादाऐं तोड़ रहे…

  • जड़ें | Jaden

    जड़ें ( Jaden )   जानता हूं , अपनी जरूरत मे तुम्ही तलाशते हो भगवान को भी इन्ही पत्थरों मे…. कूड़े के ढेर भी आते हैं काम खाई पाटने के गिरती हुई शाख को लाठी का सहारा भी चाहिए….. ये कंधे ही उठाए हैं बोझ तुम्हारी शानो शौकत के तुम्हे तो यह भी नही मालूम…

  • होली आई खुशियां लाई | Holi Aayi Khushiyan Layi

    होली आई खुशियां लाई ( Holi Aayi Khushiyan Layi )   खुशियों की सौगातें लाया फिर होली-त्योंहार, रंग लगाओ प्रेम-प्यार से करों गुलाल बौछार। करों गुलाल बौछार जिसका था हमें इन्तज़ार, दूर करों गिले शिकवे एवं दिलों की तकरार।। खो ना देना संबंधों को तुम बनकर अमलदार, लाज, शर्म रखना मेरे भाई उत्तम ये व्यवहार।…

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *