Payal kavita

पायल | Payal kavita

पायल

( Payal )

 

कहीं सीमा का बंधन देखो
कहीं रात अलबेली है
पैरों की पायल है मेरी
या जंजीर की बेडी है

 

रुके रुके कदमों से देखो
अठखेली ये करती है
रुनझुन रुनझुन करते करते
सांझ सलोनी कटती है

 

छम छम करता बचपन बीता
झनक झनक करते यौवन
छनक छनक सी बीती उमरिया
खनक खनक बरसे बादल

 

एक पायल बाबुल घर देखी
एक पायल मिली पिया घर
एक पहनाई नन्ही गुड़िया को
खेली जो फिर मेरे आंगन

 

ताल स्वर पर गूंज उठे जो
कोयली जैसी तान सुनाये
धनक धनक कर बजती हैं जो
शांत हृदय को पल पल हर्षाय

 

मन मयूर सा बन जाता है
उड उड गगन तक जाता है
पायल मेरी पाँव में देखो
सीमा मेरी बतलाता है

 

बाबुल ने तो शौंक में डाली
पिया जी ने अलंकार सजाया
दुनिया ने बंधन है माना
मैने मौन धर कर स्वीकारा

 

पर पायल के घुघरू मुझको
बहुत अधिक भा जाते है
भीग बारिश की बूदों में
अपना मुझे बनाते है

 

मेरी सदा रही बेडिया
बिटिया की ना बनने दूंगी
गगन छूने की असीम उमगें
ये गिरहे धीरे धीरे खोलूंगी

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

माँ | Maa

 

Similar Posts

  • वे भाग्यशाली हैं बड़े | Bhagyashali

    वे भाग्यशाली हैं बड़े ( Ve bhagyashali hai bade )    वे सौभाग्यशाली हैं बड़े जो मां के आंचल के तले खेले कूदे और पले बढ़े वे खुशनसीब है बड़े वे खुश किस्मत हैं बड़े जो मां के चरणो तले रहे वे प्रभु को अजीज है बड़े जो दिन मां की सेवा में कटे बलाए…

  • अपनों से जंग | Kavita apno se jung

    अपनों से जंग ( Apno se jung )   भले बैर भाव पल रहे जंग नहीं लड़ सकते हैं चंद चांदी के सिक्कों पे हम नहीं अड़ सकते हैं   अपनापन अनमोल गायब सदाचार मिलता कहां रिश्तो में कड़वाहट घुली वह प्रेम प्यार रहा कहां   एक दूजे को नैन दिखाए भाई से भाई टकराए…

  • सुकून | Sukoon

    सुकून ( Sukoon )    यादें भी काफूर हुईं,उम्मीदें भी जाती रहीं खाक के सिवा,धरती भी अपनी रही नही चाहा था जिसे,वो भी दिल से पराई हुई हो क्या बात दिल की ,तिश्नगी अब रही नही बदलते चमन की खुशबू मे,रंगत नही होती सुना है यार की,वो मंजिल भी पूरी हुई नही तलाशे सुकु कब…

  • राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान

    राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान   कृत संकल्पित राम अनुपमा, स्वार्थ तज्य अनुज्ञ सिद्धांत । उपेक्षित एकता प्रेरणा पुंज, अनुग्रह तत्पर सदैव क्लांत । आत्म गौरव पुनःअभिमंडन, स्फूर्ति शक्ति संचेतन आह्वान । राम सत्व में, विस्थापित दलित शोषित उत्थान ।। जन भावना सहर्ष स्वागत, पर पक्ष व्यंजना नीति रीति । साधन साध्य नैतिक…

  • मैं माटी का दीपक हूँ

    मैं माटी का दीपक हूँ जन्म हो या हो मरणयुद्धभूमि में हो कोई आक्रमणसरण के अग्निकुण्ड का हो समर्पणया पवित्र गंगा मे हो अस्थियों का विसर्जनमैं जलाया जाता हूँमाटी का दीपक हूँ ….अंत में इसी रजकण मे मिल जाता हूँमैं माटी का दीपक हूँमाना की नहीं हैसूर्य किरणों सी आभा मुझमेचंद्र सी नहीं है प्रभाअसंख्य…

  • अब कलम लिखे किसकी जयगान

    अब कलम लिखे किसकी जयगान जब हुआ सबेरा खून खराबा इसी में रहता है जग सारा, वेद मंत्र सब धरे धरा पर नहीं करे कोई गुणगान | अब कलम लिखे ———–! रक्षक, भक्षक बनकर जीता अरमानों के अश्क़ को पीता, माली रौंदे अपनी बगिया गा गाकर पूरबी तान | अब कलम लिखे———! एक चमन है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *