Pension par kavita

पेंशन की लड़ाई में मेरी कलम से एक आहुति | Pension par kavita

पेंशन की लड़ाई में मेरी कलम से एक आहुति

( Pension ki ladai mein meri kalam se ek aahuti )

 

 

आज समय का आवाहन है, समझो चलो हमारे साथ।
मिलकर अपनी बात रखेंगे, पूरी होगी अपनी बात।।

 

जिसने भी संघर्ष किया है, खोकर ही कुछ पाया है
तुम्ही बताओ किसके हिस्से, बैठे ही सब आया है

 

सुबह सुहानी पाने के हित, चलो गुजारो थोड़ी रात।
मिलकर अपनी बात रखेंगे, पूरी होगी अपनी बात।।

 

करत करत अभ्यास पढ़ा है, क्या तुम सारा भूल गए
बड़े बड़े भी शैल हवा से, देखो एक दिन धूल भए

 

नहीं असंभव काम कोई भी, जब जुड़ते हाथों से हाथ।
मिलकर अपनी बात रखेंगे, पूरी होगी अपनी बात।।

 

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें :-

मत करो इसरार जी | Ishrar par kavita

 

Similar Posts

  • नजारा | Kavita Nazara

    नजारा ( Nazara ) रंग बिरंगी प्रकृति देखो, यौवन के मद मे झूमे, पर्वत पेंड़ों की ये श्रंखला, आकाश नारंगी को चूमें, हरित धरा पर सुमन खिले हैं, बनी मेखला गलियारा, कौन भला इस यौवन पर नही है अपना हिय हारा, अरुणोदय मे अस्ताचल का, अद्भुत देख नजारा, कुछ और देर को ठहर मै जाऊं,…

  • इंसान और पेड़ में अंतर

    इंसान और पेड़ में अंतर ****** वो कहीं से भी शुरूआत कर सकता है, सदैव पाज़िटिव ही रहता है। उसे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता मौत के मुंह में जाकर भी त्यागता नहीं जीजिविषा सदैव जीवन की है उसे लालसा कभी हिम्मत न हारता बना लेता हूं कहीं से भी कैसे भी जतन कर…

  • उत्तरदायी | Uttardayi

    उत्तरदायी ( Uttardayi )   आज की मत सोचिए वह तो आपका ही है,आपके सामने है और आपसे ही है आज के साथ मिलकर कल को गढिये क्योंकि, यही कल जब लौटेगा कभी आज बनकर तब वह अकेला नहीं होगा उसके साथ होंगे अनेकों प्रश्न अनेकों उदाहरण और प्रसंग जिनका उत्तर देना होगा तुम्हें या…

  • बचा लो खुदा | Poem Bacha lo Khuda

    बचा लो खुदा ( Bacha lo Khuda )    बचा लो खुदा मेरी दुनिया को आकर, देखा नहीं तूने लाशों को जाकर। साया वो मौत का पीछे पड़ा है, नाटो के साथ देखो वो भी खड़ा है। तबाही का मंजर बहुत ही बुरा है। पीछे पड़ा दुश्मन हाथों को धोकर, देखा नहीं तूने लाशों को…

  • इंसान बनो | Insan bano kavita

    इंसान बनो ( Insan Bano : Kavita )   ये हर तरफ क्या हो गया है, क्यों हर जगह उदासी का मंजर है । लोग छोटी-छोटी बातों पर, क्यों बेवजह लड रहे हैं, हर तरफ द्वेष नफरत ही, क्यों पल रही, बढ़ रही है ।। कहीं रिश्ते में दूरियां आ रही; तो कहीं इंसानियत मर…

  • रंग | Daisy Chain Poem in Hindi

    रंग ( Rang )    विधा: डेजी चैन   रंग रंगीला फागुन आया आया मधुमास महकता महकता रहा चमन सारा सारा समां झूमा खुशियां पा पा लेना मुस्कानों के मोती मोती से शब्द अनमोल अनमोल है बड़ों का प्यार प्यार भरे दो बोल मीठे मीठे मीठे रसीले गाल गोरी तेरे तेरे संग खेलूं सजनी होली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *