Phir Koi Tasveer

फिर कोई तस्वीर | Phir Koi Tasveer

फिर कोई तस्वीर

( Phir Koi Tasveer )

आज सतह -ए- आब पर इक अक्स लहराने लगा
फिर कोई तस्वीर बन कर सामने आने लगा

जब से हम को देखकर इक शख़्स शर्माने लगा
दिल न जाने क्या हमें मफ़्हूम समझाने लगा

खिल उठे हैं जब से मेरे घर के गमलों में गुलाब
मेरे घर के रास्तों पर वो नज़र आने लगा

अपना दीवाना बना कर छोड़ेगा शायद मुझे
गाहे गाहे अपना जलवा मुझको दिखलाने लगा

आज मुद्दत बाद उसने फिर मुझे आवाज़ दी
क्या कोई ग़मगीन लम्हा उसके घर जाने लगा

ज़िन्दगी के आइने पर गर्द सी जमने लगी
मेरा माज़ी भी मेरी नज़रों में धुँधलाने लगा

उसके चेहरे की ऐ साग़र उड़ गई हैं रंगतें
दूसरा कोई मुझे जो पास बिठलाने लगा

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कलाम है क्या

    कलाम है क्या ये गोल मोल मुहब्बत भरा कलाम है क्यातमाम उम्र यहीं पर तेरा क़याम है क्या कबूल कैसे मैं कर लूँ बता तेरी शर्तेंबिना ये जाने तुझे लेना मुझसे काम है क्या जो बार बार मुझे हुक्म देता रहता हैसमझ लिया मुझे तूने बता गुलाम है क्या जो हर घड़ी चला आता है…

  • मिलके दीवाली मनायेंगे | Diwali ke Upar Shayari

    मिलके दीवाली मनायेंगे ( Milke diwali manayenge )    उसे घर आज अपने ही बुलायेंगे उसे ही खीर उल्फ़त की खिलायेंगे बढ़ेगा प्यार दीवाली से हर दिल में सभी के साथ में दीपक जलायेंगे मिटेंगे सब अंधेरे नफ़रतों के ही मुहब्बत के यहाँ दीप झिलमिलायेंगे ढलेंगे दिन वतन से ही गमों के सब ख़ुशी हर…

  • दुआ से | Dua se

    दुआ से ( Dua se )    रोज़ करता हूँ दुआ मैं वो ख़ुदा से अब शिफ़ा मिले तेरी रब दवा से रब बनाए रख नज़र ऐ रोज़ मुझपर दूर हर पल मैं रहूँ रब हर बला से जिंदगी से दूर खुशियाँ हुई यूं हाँ नमाजो की यहाँ यारों क़ज़ा से हो गया हूँ आज…

  • रक्खा गया | Rakkha Gaya

    रक्खा गया ( Rakkha Gaya ) इश्क़ का इक सिलसिला रक्खा गयाज़ख़्म दे उसको हरा रक्खा गया साज़िशों से वास्ता रक्खा गयाअपना केवल फ़ायदा रक्खा गया कौन पहचानेगा तुमको फिर यहाँजब न तुमसे राब्ता रक्खा गया फिर किसी घर में न हों दुश्वारियाँदूर घर से मयकदा रक्खा गया वो बहुत मग़रूर हम मजबूर थेदर्मियाँ इक…

  • तलवार दी गई | Talwar di Gayi

    तलवार दी गई ( Talwar di Gayi ) ख़ुद पर ही वार करने को तलवार दी गईथाली में यूँ सजा के हमें हार दी गई गर्दन हमारी यूँ तो सर-ए-दार दी गईफिर भोंकने को जिस्म में तलवार दी गई कहने को हम खड़े थे अज़ीज़ों के दर्मियांमंज़िल हमीं को और भी दुश्वार दी गई हमने…

  • कितने आलोक समाये हैं | Kitne Alok

    कितने आलोक समाये हैं ( kitne alok samay hai)    तुमने जो निशिदिन आँखों में आकर अनुराग बसाये हैं हम रंग बिरंगे फूल सभी उर-उपवन के भर लाये हैं हर एक निशा में भर दूँगा सूरज की अरुणिम लाली को बाँहों में आकर तो देखो कितने आलोक समाये हैं प्रिय साथ तुम्हारा मिलने से हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *