Pita ke Upar Kavita

पिता | Pita ke Upar Kavita

पिता

( Pita ) 

( 4 )

पिता एक उम्मीद है एक आस है ,
परिवार की हिम्मत और विश्वास है ।

बाहर से सख्त अंदर से नर्म है,
उनके दिल में दफन कई मर्म है।

पिता संघर्ष के आंधियों में हौसलों की दीवार है,
परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है।

बचपन में खुश करने वाला खिलौना है,
नींद लगे तो पेट पर सुलाने वाला बिछौना है।

पिता जिम्मेदारियों से लदी गाड़ी का सारथी है,
सबको बराबर का हक दिलाता यही एक महारथी है।

सपनों को पूरा करने में लगने वाली जान है,
पिता से ही तो मां और बच्चों की पहचान है।

पिता हमारा जमीर है पिता ही जागीर है,
जिसके पास पिता है वह सबसे अमीर है।

घर की एक एक ईट में शामिल उनका खून पसीना है,
सारे घर की रौनक पिता सारे घर की शान है पिता।

शायद ईश्वर ने भी अच्छे कर्मों का फल है दिया,
उस ईश्वर का आशीष उसका वरदान है पिता।

सारे घर के दिल की धड़कन सारे घर की जान पिता,
मुझे हिम्मत देने वाला मेरा अभिमान है पिता।

Lata Sen

लता सेन

इंदौर ( मध्य प्रदेश )

( 3 )

जो खुद के अरमानों को भूल, बच्चों के अरमान पूरा करता,
एक पिता ही है जो सदैव,
अपने से आगे बढ़ता देखता है।

जीवन रूपी वृक्ष की ,
जड़ होता है पिता ,
पिता है तो जीवन है ,
पिता नहीं तो जीवन सूना है ‌।

मेरा स्वयं का जीवन,
पिता की लिखावट है ,
पिता के बारे में लिखना,
ना इंसाफी कहलाएगी।

परिवार का संपूर्ण भार,
जीवन भर ढोता है पिता,
फिर भी कभी एहसास नहीं जताता ,
ऐसी अद्भुत मिसाल है पिता।

बच्चों की उड़ान को,
पंख बनकर जो उड़ाता है ,
वह ही अद्भुत शख्स,
पिता कहलाता है।

सूर्य के समान होता है पिता,
सूर्य डूबने पर जैसे,
अंधेरा छा जाता है,
वैसे ही पिता के न रहने पर, जीवन में अंधेरा छा जाता है।

अक्सर अपनी औलाद के खातिर,
वहां भी झुक जाता है,
जहां ज़मीर उसका अक्सर, झुकने की इजाजत नहीं देता।

पिता है छत की भांति,
जो हर समय ढाल बनकर,
उसकी रक्षा को,
तत्पर रहता है।

मां चंदा जैसी है तो,
पिता सूरज जैसा है।
सूरज गर्मी जरूर देता है,
लेकिन उसके बिना,
अंधेरा ही छाया रहता है।

पिता है तो मां की बिंदी है,
सुहाग है, सिंदूर है,
पिता नहीं है तो,
मां का जीवन सूना सूना सा है।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

( 2 )

सफेद धुंधलके में रंगे बाल
करते हुए वह कदम ताल
रिश्तो की डोरी को कसके बांधे
घर के बोझ को लिये अपने , काँधे
जेब मे न हो फूटी कोड़ी
फीस मे देरी हुई न थोड़ी
हर समस्या की चादर सदा
उन्होंने मुस्कुरा कर ओढ़ी
बेटे पर गुस्सा तो बेटी पर सारा लाड जताते
बहन है तेरी प्यार से बात किया कर समझाते
बड़े से बड़ा गम भी कैसे
वो हंसकर पी जाते
असफलता पर थप थापा पीठ हौसला बढ़ाते
गुजारिश है सबसे व्यस्त रहो चाहे कितने
जीवन में दोबारा ना मिलेंगे यह पल इतने
दो पल बैठ गुजार लो जरा हंस के
फिर ये मंजर रह जाएगा बस यादें बन के

खिला दो निवाला अपने इन हाथों से
फूल सी दुआएं झरेगी उनकी बातों से

मिल गया जो आशीष तरक्की रुकेगी नहीं
बुजुर्गों का किया सम्मान तो झोली खाली रहेगी नहीं
नहीं चाह रखना उनके धन दौलत की
हर जगह चर्चा होगी तेरी शोहरत की
तुझे उंगली पकड़ चलना सिखाया है
रात दिन तुझ पर अपना गंवाया है
दो पल तू भी थाम ले अपनी बाहों में
चमक जाएगी उनकी आंखें रातों में
फर्ज अपना कर्म समझ जो निभा जायेगा
ईश्वर के चरणों में खुद को हमेशा पाएगा

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

( 1 ) 

पिता तो आख़िर में पिता होता,
जिसको कोई नही समझ पाया।
बच्चों के लिए सब कुछ किया,
और उनके लिए ही वो मर गया।।

पिता ही होता एक ऐसी हस्ती,
जिसको बच्चों की चिंता रहती।
चुका ना सकता उसका हिसाब,
ईश्वर का ही रुप है वह साक्षात।।

कभी पढ़ना स्वयं पिता को तुम,
अपनें लिए कभी कुछ ना लेगा।
लेकिन अपनों को वह सब देगा,
चाहें रात दिन मेहनत कर लेगा।।

आज पिता और सूरज की गर्मी,
सभी बर्दाश्त करना ये सीख लो।
अगर उसमे अन्धेरा छा गया तो,
परिवार का पेट फिर स्वयं भरो।।

अगर अच्छा तुम्हे बनना हो तो,
पिताश्री की नज़र में अच्छे रहो।
लोगो का क्या तरक्की में जलेंगे,
और नाकामयाबी में यही हॅंसेगे।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • भानुप्रिया देवी की कविताएं | Bhanu Priya Devi Hindi Poetry

    ताजमहल सा इश्क ताज महल सा इश्क जीवन में दुर्लभ सबको। नसीब से मिलता है धरा से गुजर जाने के बाद भी हृदय में यादें और दिल में स्थान। उनके बारे में अच्छी सोच, अजूबा सा ताजमहल बना जाते हैं,यादगार स्वरूप। जीवन पर्यंत देख उसे मल्लिका की जिंदगी को याद कर करते जीवन ताजा। शहंशाह…

  • मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

    मोबाइल फोन ( Mobile phone )  संचार क्रांति का द्योतक सूचनाओं का संसार, घर बैठे करें मनोरंजन और व्यापार । ज्ञान का यह पिटारा, लुटा रहा प्यार इस पर जग सारा। स्क्रीन पर उंगलियां घिसते, नेट स्लो होने पर हैं दांत पीसते। बच्चे व्यस्क या हों बूढ़े, रख हाथों में कुछ ना कुछ ढ़ूंढ़ें। पाकर…

  • संवेदनाएं | Sanvedanaen

    संवेदनाएं ( Sanvedanaen )    जिम्मेदारियों के बोझ से जब दब जाती है जिंदगी सपने रह जाते हैं सपने ही तब न रात होती है न दिन निकलता है सुबहोशाम मे फर्क ही नहीं होता दुनियावी भीड़ के माहौल मे किसी अपने को तलाशती नजर भटकती ही रह जाती है पर ,कोई अपना नहीं मिलता…

  • मेरे हिस्से का प्रेम

    मेरे हिस्से का प्रेम मैं तुम सेदूर हूँधूप और छाँव की तरहपुष्प और सुगंध की तरहधरा और नील गगन की तरहदिवस और निशा की तरहजनवरी और दिसम्बर की तरहसाथ-साथ होते हुए भीबहुत दूर- बहुत दूर परन्तुप्रति दिन मिलता हूँतुम सेतुम्हारी नयी कविता के रूप मेंनये शब्दों के रूप में जीवन मेंकभी कोई सुयोग बना..तोमैं तुम…

  • सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

    सब मौन क्यों ? ( Sab maun kyon ) *****  गिरी जीडीपी! बढ़ी महंगाई, डीजल पेट्रोल के मूल्य हैं हाई। कोरोना का हुआ आगमन, ताली थाली से हुआ स्वागतम! पहले शर्माया, फिर पूरी तैयारी कर आया। अब कहर ढा रहा है, दिनों-दिन रूला रहा है। बढ़ी हुई है बेकारी, चहुंओर है मारामारी। युवाओं की है…

  • जीवन की कहानी

    जीवन की कहानी जीवन की कहानी अनकही है,हर मोड़ पे एक नयी रहनी है।आंसू और मुस्कान साथ चलते,सपने भी कभी टूटते, कभी पलते। हर दिन नया संघर्ष दिखाता,कभी हलचल, कभी सन्नाटा।हर रात खुद से सवाल करता,क्या खोया, क्या पाया, क्या अब करना। धूप-छांव में ही पलते हैं,राहों में कांटे बिछते हैं।मंज़िल दूर होती है कभी,पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *