Poem chakra sudarshan dhari

चक्र सुदर्शन धारी | Poem chakra sudarshan dhari

चक्र सुदर्शन धारी

( Chakra sudarshan dhari )

 

चक्र सुदर्शन धारी केशव लीला अपरंपार तेरी
मंझधार में डूबी नैया आकर करना पार मेरी

 

मुरली मोहन माधव तेरी मधुर मनोहर शान है
सकल चराचर के रखवाले जन करे गुणगान है

 

संकट मोचन मोहिनी मूरत मुरली अधर सुहानी
कृष्ण कन्हैया दीनदयाला भजन करते सुरज्ञानी

 

आठो याम आनंद बरसे गोविंद गोविंद गाते ग्वाले
त्रिलोकी के नाथ हमारे मधुसूदन नटखट मतवाले

 

द्वारका को नाथ सांवरो हम सबको रखवालो है
यमुना तट पर मुरली की तान छेड़े बंसी वालों है

 

महक उठे फुलवारी सारी खिले चमन जब सारा
प्रेम सुधारस उर उमड़ता बहती भावों की धारा

 

वृंदावन बिहारी लाल प्यारे गोकुल के घनश्याम
यशोदा राज दुलारे माधव मोर मुकुट सुखधाम

 

मुरली की जब तान छेड़े तो गोपिया दौड़ी आए
रंग बरसे वृंदावन में मोहन सबके मन को भाए

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गोरैया | Poem on sparrow in Hindi

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) अष्टम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) अष्टम दिवस भुवाल माता के सिवाय कोई न साथ ।जंग यह जीवन का ले जीतलगा ले सत्य धर्म से प्रीतजीवन सिख ले जीनाआता भव सागर पार किनारा ।जो पल बीत गया यहाँ रेवह न लगे फिर हाथआवागमन लगा एकाकीहोता कोई न साथ ।जो लाया खाया यहाँ रेअब आगे की सोचखाली…

  • तृष्णा आकांक्षाओं का सागर | Akanksha par kavita

    तृष्णा आकांक्षाओं का सागर ( Trishna akankshaon ke sagar )    कामनाओं का ज्वार सा उठने लगा आकांक्षाओं का सागर ले रहा हिलोरे अभिलाषा विस्तार लेने लगी प्रतिफल मन की तृष्णा होने जो खत्म नहीं होती   कुछ पा लेने की इच्छा जैसे जागी कुछ करके समझने लगे बड़भागी तमन्नायें हंसी ख्वाब सा देखने लगी…

  • शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल | Shiv Shiv Bol

    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल ( Shiv Shiv Bol Gyan Pat Khol )    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल। हर हर भज नर नाम अनमोल। बाबा भोलेनाथ जय महाकाल। गंगा जटा सोहे चंद्र सोहे भाल। त्रिनेत्र त्रिशूलधारी नीलकंठ त्रिपुरारी। भस्म रमाए शिवशंकर बाघाम्बर धारी। डम डम डमरू बाजे नटराज नृत्य धारे। बिल्व पत्र…

  • मां शैलपुत्री | Maa shailputri

    मां शैलपुत्री ( Maa shailputri )    पर्वतराज हिमालय के घर जन्मी मां शैलपुत्री, आदिशक्ति जगदम्बा का प्रथम रूप हिमराज की पुत्री। कठोर तपस्या करके शिव की बनी अर्धांगिनी, रूप अनुपम शांत स्वभाव की है ये स्वामिनी। श्वेत वस्त्र प्रिय इनको करती वृष की सवारी, हिमराज और मैना देवी की है ये दुलारी। कैलाश पर्वत…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

One Comment

Leave a Reply to सुधा देवरानी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *