Poem Fagun ka Rang

फागुन का रंग | Poem Fagun ka Rang

“फागुन का रंग”

( Fagun ka Rang ) 

 

वर्षा बीती शरद गया, आई बसंत बहार।
रंगीला मौसम हुआ ,फागुन का त्योहार।।

बूढ़ जवान हरे हुए ,बाल हृदय उमंग ।
तन मन सब मदमस्त हुआ, चढ़ा फाग का रंग।।

मस्तानों की टोली सजी, करे खूब हुड़दंग।
नाचे गाए मस्ती में, खूब चढ़ी है भंग।।

हाथ लिए पिचकारी , देवर डालें रंग ।
भाभी भी तैयार खड़ी , खेलन होली संग।।

अंग बचा नहि रंग से, सोहत गाल गुलाल ।
तन मन सब भीग गया, चुनरी हो गई लाल।।

प्रिय वियोग में बावरी , मन में करे विचार।
होली खेलन देख के , हिय में कष्ट अपार।।

सबके प्रिय घर आए , भूले मेरे कंत ।
एक बरस फिर बाद, आए माह बसंत।।

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

नया साल | Naya Saal par Kavita

 

Similar Posts

  • हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

    हिंदी को अपनाओ ( Hindi ko Apnao ) बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,हिंदुस्तानी तुम कहलाओ, लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,हिंदी बड़ी अलबेली है,बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,हिंदी रंग-रंगीली है,हिंदी को व्यवहार मे लाओ,हिंदी का परचम फहराओ,बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ, खेलो-कूदो हिंदी के संग,हिंदी सखा-सहेली…

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस   बस एक कदम, खुशियों की ओर तंबाकू सर्वदा हानिकारक, तन मन धन हीनार्थ बिंदु । विचलित दशा दिशाएं, दूरी यथार्थ आनंद सिंधु । क्रोध वैमनस्य घृणा संग, हर पल नैराश्यता सराबोर । बस एक कदम, खुशियों की ओर ।। तंबाकू मिश्रित विविध पदार्थ, सर्वत्र सहज सुगम उपलब्ध । आरंभ शौक…

  • उमर लडकइयाॅ

    उमर लडकइयाॅ उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, चिंता मे चैन नहीं दिन रातन के, आबा लगाई पता इन बातन के, फेर कसी उनके नशा मा लगाम, का जानी कारण का है मेरे राम, उमर लडकइयाॅ मे नशा है तमाम, का जानी कारण का है मेरे राम, सबहि…

  • पापा की परी से प्रेम कहानी | Papa ki Pari

    पापा की परी से प्रेम कहानी ( Papa ki pari se prem kahani )   सुना था परियां आसमान में रहती है, तो फिर क्यों एक लड़की मुझे हर रोज चाहती है, सुना था कहते उसके बारे में कि वो अपने पापा की परी है, तो फिर क्यों वो जमीं पर रहती है, सुना था…

  • कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

    कृष्ण ( Krishna )    सूर्य से चन्द्र में आए कृष्ण, बाल रूप दिखाए कृष्ण। काल-कोठरी में लिए जनम, माखन, माटी खाए कृष्ण। ब्रह्मांड दिखाए यशोदा जी को, नन्द की गाय चराए कृष्ण। राधा -मीरा दोनों ने चाहा, प्रेम की ज्योति जलाये कृष्ण। एक दरस दीवानी, एक प्रेम दीवानी, प्रीति का स्वाद चखाए कृष्ण। प्रेम…

  • नमो नमो मोदी हरे | Narendra Modi par kavita

    नमो नमो मोदी हरे ( Namo Namo Modi Hare )     नमो नमो स्वर लहरी से, जनमानस झूम रहा। राम मय हुआ राष्ट्र, जन जन भक्ति में घूम रहा।   दिल्ली दिल जनता का, अब मोदी दरबार बना। अखिल भारती भूमंडल में, सब खुशियां रहे मना।   सिंहासन पे शेर देश का, लाल किले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *