Shri Ram

जगत के पालक श्रीराम | Poem in Hindi on Shri Ram

जगत के पालक श्रीराम

( Jagat ke palak Shri Ram )

 

जगत के पालक श्रीराम सृष्टि संचालक श्रीराम
भक्त प्रति पालक श्रीराम शक्ति चालक श्रीराम

घट घट में प्रभु राम विराजे तारण हारे श्रीराम
रोम रोम में राम बसे हैं सबके प्यारे हैं श्रीराम

दीन दयाला दया सिंधु करुणा के सागर श्रीराम
तिर जाते पत्थर पानी में तारे भवसागर श्रीराम

असुरों का संहार करते सुख कारक है श्रीराम
पापियों का पाप हरे दुष्टों के संहारक श्रीराम

मर्यादा पुरुषोत्तम प्यारे भक्त वत्सल है श्रीराम
धनुर्धारी श्रीरामचंद्र धर्म वत्सल है प्रभु श्रीराम

रघुनंदन अवध के तारे दशरथ नंदन है श्रीराम
सूर्यवंशी श्रीराम सितारे पावन चंदन है श्रीराम

धर्म ध्वजा रक्षक राघव आराध्य हमारे श्रीराम
सनातन संस्कृति पोषक अवतार धारी श्रीराम

 

कवि : रमाकांत सोनी
नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कलरव | Karlav par Kavita

Similar Posts

  • दरख़्त कुल्हाड़ी | Kavita

    दरख़्त कुल्हाड़ी ( Darakht kulhari )     बूढ़ा दरख़्त बोल पड़ा कुल्हाड़ी कहर बहुत ढहाती बिन लकड़ी के तू भी व्यर्थ चोट नहीं पहुंचा पाती   जिस लोहे की बनी हुई वह भी तो चोटे सहता है अपना ही जब चोट करें तो दर्द भयंकर रहता है   बिन हत्थे के तू कुल्हाड़ी चल…

  • वासंतिक नवरात्र द्वितीय | Kavita Vasantik Navratri

    वासंतिक नवरात्र द्वितीय   जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से नवरात्र द्वितीय परम बेला, रज रज आध्यात्म सराबोर । भक्तजन शीर्ष स्तुति भाव, भक्ति आह्लाद चारों ओर । मां ब्रह्मचारिणी वंदन अभिनंदन, मंगल पावन हिय भावना से । जीवन पथ ज्योतिर्मय, मां ब्रह्मचारिणी उपासना से ।। अमोध फलदायिनी आभा, अद्भुत अनुपम व विशेष ।…

  • दो सहेली | Do Saheli

    “दो सहेली” ( Do Saheli )   जेठ की दुपहरिया सबको खल रही थी, तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही थी। दो लड़कियां बातें करते हुए जा रही थी, एक दूजे को प्यार के किस्से सुना रही थी। उनमें से एक मेरी गाड़ी से थी टकराई, मेरे पास आकर बड़े जोर से चिल्लाई।…

  • बस वो बिकी नहीं | Poem bas wo biki nahi

    बस वो बिकी नहीं ( Bas wo biki nahi )   श्रृंगार की गजल कोई, हमने लिखी नहीं। सूरत हुजूरे दिल की, जबसे दिखी नहीं ॥   बिक गई थी लाखो में, इक तस्वीर बेहया, जिसमें लिखा था मां, बस वो बिकी नहीं ॥   हंसते रहे तमाम उम्र, जिसको छिपाके हम, हमसे वो बातें…

  • आ रहे हैं प्रभु श्रीराम | Aa Rahe Hain Prabhu Shri Ram

    आ रहे हैं प्रभु श्रीराम! ( Aa rahe hain prabhu shri Ram ) बरसेगी कृपा राम जी की हर्षेगा ह्रदय माँ जानकी की युगों की तपस्या से लौट रहे, मेरे प्रभु बाल स्वरूप में! सज रही है उनकी अयोध्या सिया पुकारें , यथाशीघ्र पधारें मेरे पिया! आकार ले रहा मंदिर भी अब विशाल, बहुमंजिला और…

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *