Poem Sagar ki Lahren

सागर की लहरें यूं कहती | Poem Sagar ki Lahren

सागर की लहरें यूं कहती

( Sagar ki lahren yoon kahati ) 

 

सागर की लहरें उठती मन में जोश नया जगाती है
जलधारा मानस पटल शीतल आभास कराती है
हिलोरे भरता जब समंदर सागर की लहरे गाती है
बढ़ते रहना अपनी मौज में बूंद बूंद छलकाती है
सागर की लहरें उठती

दयासागर कृपासागर करुणा सागर सुख हो विशाल
सिंधु की लहरें कहती हमको प्रेम का हम बने रसाल
अंबुज जल राशि विपुल नीर धाराएं अथाह जाती है
जलनिधि नाथ जलेश मिलन सरिताएं दौड़ी आती है
सागर की लहरें उठती

खारा होकर भी विशालता हो यही बड़ों का धर्म है
दुख भुगत कर भी सुख बांटे परोपकार का मर्म है
हिम्मत हौसला जोश भरो जलधि लहरें मुस्काती है
रत्नाकर सुखसागर मोती लहरें गीत प्रेम के गाती है
सागर की लहरें उठती

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भ्रमित इंसान | Kavita Bhramit Insaan

Similar Posts

  • लगा आज | Geet Laga Aaj

    लगा आज ( Laga Aaj ) लगा आज हँसने का दिन हैै , उसके मन बसने का दिन है . निकल गए जो बच राहों से , फिसल गए बहकी बाहों से . वे लम्हे कसने का दिन है . पड़ी चमेली अब ये झुलसी , तुलसी भी अब लगती हुलसी . गर्मी में चसने…

  • मन की अपनी बात लिखूँ

    मन की अपनी बात लिखूँ बह मत जाये अब यह काज़ल , आँखों की बरसात लिखूँ । सावन आया प्रियतम आजा , दिल की अपनी बात लिखूँ ।। बह मत जाये अब यह काज़ल … तब डालूँ विरवा में झूला , संग तुम्हारे जब झूलूँ । पाकर पास तुम्हें प्रियतम जब ,गदगद होकर मैं फूलूँ…

  • गणेश जी की वंदना | Ganesh Ji Ki Vandana

    गणेश जी की वंदना ( Ganesh Ji Ki Vandana ) रिद्धि सिद्ध के दायक हैं यह गौरी पुत्र विशेष जय जय श्री गणेश गणपति जय जय श्री गणेश तुछ्य प्राणियों को भी बाँटे अपना प्यार दुलार मूषक को भी निज वाहन किया सहर्ष स्वीकार मात-पिता की सेवा का भी जग को दिया संदेश।। जय जय…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • वर्तमान में जी नहीं पाया | Geet Vartman mein

    वर्तमान में जी नहीं पाया ( Vartman mein jee nahin paya )   भविष्य के भंवर में भटका, वर्तमान में जी नहीं पाया। सुख की ठौर रहा ढूंढता, पल भर का भी चैन ना आया। कालचक्र व्यूह जाल में, घटनाक्रम क्या-क्या समाया। जो सच का आभास कराएं, नैनो ने वही भरम बताया। वर्तमान में जी…

  • नया साल मनाने वाले हैं | Naya Saal Manane Wale Hain

    नया साल मनाने वाले हैं ( Naya saal manane wale hain )   नई आशाओं के दीप सजा हम गाने वाले हैं। नई साल की खुशियों के गीत सुनाने वाले हैं। नया साल मनाने वाले हैं झूम झूम कर मस्ती में हम जश्न मनाएंगे । नया साल है अभिनंदन हम झूमेंगे गाएंगे। खुशियों के नए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *