जीवन के इस धर्मयुद्ध में

जीवन के इस धर्मयुद्ध में | Poem jeevan ke dharmayudh mein

जीवन के इस धर्मयुद्ध में

( Jeevan ke is dharmayudh mein )

 

जीवन के इस धर्मयुद्ध में, तुमको ही कुछ करना होगा।
या तो तुमको लडना होगा, या फिर तुमको मरना होगा।
फैला कर अपनी बाहों को, अवनि अवतल छूना होगा,
या तो अमृत बाँटना होगा, या खुद ही विष पीना होगा।

 

एक अकेला तू ही है जो, खुद के कर्म का भागी हैं।
बाकी सारे लोभ मोह तो, समझ ले सब संसारी हैं।
क्या करना है क्यों करना हैं सब का निर्णय तेरा है,
डरता क्यों है किसी से तू मन, भाग्य लिखा ही आनी हैं।

 

कदम बढा कर देख तो ले, दोनो में इक ही होना हैं।
या घुट घुट के जीना है या, तान के सीना जीना हैं।
बार बार जो हूंक उठे तो, मिटा उसे हुंकार लगा,
कदम बढा कर देख शेर, विधि का लिखा ही होना हैं।

 

 

??

उपरोक्त कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

हिन्दी | Poem on Hindi

Similar Posts

  • आओ मिलकर पेड़ लगाएं | Kavita aao milkar ped lagaye

    आओ मिलकर पेड़ लगाएं ( Aao milkar ped lagaye )   आओं सभी मिल कर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को साफ़ स्वच्छ बनाएं। पेड़ों से ही मिलती है ऑक्सीजन, जिससे जीवित है जीव और जन।। पढ़ा है मैने पर्यावरण एवं विज्ञान, वृक्षों के बिना नही कोई मुस्कान। आओ मिलकर लगाओ सब वृक्ष, अब यही रखना सभी…

  • सावन का महंगा लहंगा | Sawan ka Lehenga

    सावन का महंगा लहंगा ( Sawan ka mahanga lehenga )    पिया दिलादो सावन का लहंगा, सस्ता नही थोड़ा सा वह महंगा। आ गया सावन प्रेम का महीना, झमा-झम करता प्यारा महीना।। शादी के बाद यह पहला सावन, दिला दो लहंगा हमें मन-भावन। अब तक पहने घर के ही कपड़े, लहंगे पे साजन मत कर…

  • धरा | Dhara kavita

     “धरा”  ( Dhara )     “धरा”नहीं, तो क्या”धरा” || धरती-भूमि-धरा-प्रथ्वी-हम सब का अभिमान है | बसते हैं नर-जीव-जन्तु जो, उन सब पर बरदान है | प्रथम गोद माँ की होती है, दूसरी धरती माता की | प्रथम खुरांक माँ के आँचल से, दूजी धरती माँ की | “धरा”नहीं, तो क्या”धरा” || इसी धरा पर…

  • मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

    मां नवदुर्गा ( Maa Navdurga )  ( 1 )   नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना, जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना। समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा, न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना। हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली, पूरी कर…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • Ghazal | कैसा दौर जमाने आया

    कैसा दौर जमाने आया ( Kaisa Daur Jamane Aya )   कैसा   दौर   जमाने   आया। लालच है हर दिल पे छाया।।   बात  कहां  वो अपनेपन की। सब कुछ लगता आज पराया।।   कोई  सच्ची  बात  न  सुनता। झूठ सभी के मन को भाया।।   कौन किसी से कमतर बोलो। रौब  जमाते  सब  को  पाया।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *