Poem meri sanskriti

मेरी संस्कृति | Poem meri sanskriti

मेरी संस्कृति

( Meri sanskriti )

 

है अलग मेरी संस्कृति
नहीं उसमें कोई विकृति

चुटकी भर सिंदूर तेरा
मौन मेरी स्वीकृति

गरिमा बढ़ाती लाल बिंदिया।
विदेशी कर रहे अनुकृति

पायलेे पैरों में मेरे
सुनो उसकी आवृत्ति

तुलसी पर जल चढ़ाएं
यही हमारी प्रकृति

रिश्तो की प्यारी प्रक्रिया
फैला रही है जागृति

हार जाए तो भी हममें
नहीं दिखती कोई विरक्ति

मेरी मिट्टी में समाहित
न जाने कितनी संस्कृति

वेशभूषा भाषा अलग है
फिर भी हममें है अनुरक्ति

टूट जाते माया जाल
यही हमारी है निवृत्ति

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कविता परिवर्तन | Kavita Privartan

Similar Posts

  • हिंदी हृदय गान है | Hindi Hriday Gaan Hai

    हिंदी हृदय गान है ( Hindi hriday gaan hai )   आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व। हिंदी से ही पर्व है, हिंदी सौरभ सर्व।। हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान। आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।। बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान। सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।।…

  • वो है सबका पालनहार | Palanhar par Kavita

    वो है सबका पालनहार ( Wo hai sabka palanhar )   एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु परमपिता एवम् तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

  • जनसंख्या नियंत्रण | Jansankhya niyantran par kavita

     जनसंख्या नियंत्रण ( Jansankhya niyantran )    आज हमारा यह भारत देश है स्वतन्त्र, लेकिन हाॅं रखना जनसंख्या नियंत्रण। रखना है सभी को यें एक ही मूलमन्त्र, जनसंख्या वृद्धि रोके यें देना निमंत्रण।।   बढ़ रहा है शोर घटाऍं छा रहीं घनघोर, ठीक न होगा नयी पीढ़ी के लिए दोर। बचना व बचाना‌ अपनें हिन्दुस्तान…

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

  • अनपढ़ प्रेम | Kavita Anpadh Prem

    अनपढ़ प्रेम ( Anpadh Prem )   प्रेम अनपढ़ होता है, न सुकुन से रहता न रहने देता है। रहता हमेशा मन के विपरीत, सिखाता तरीका प्रीति की रीत। विरोधाभास में जीवन व्यतीत होता, न हस्ताक्षर करता न सुलह ही कराता । धधकती चिंगारी जिसका नाम दिल, धड़कन की तेज रफ्तार करता उद्विग्न । चन्दन…

  • अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन | Nav varsh par kavita

    अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन ( Abhinandan nav varsh abhinandan )    खुशियां लेकर आया अब प्यारा नूतन वर्ष, झूमो-नाचो, गाओ सभी मनाओ यारों हर्ष। अब बीत गया वह वर्ष बनाया जिसने नर्क, सुख का हुआ आगमन करो स्वागतम वर्ष।। अभिनंदन है अभिनंदन नववर्ष अभिनंदन, महके यह सारा जहां हम सब करते वंदन। बीत गया जो बीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *