Poem Muskurana

सीख लिया है मुस्कुराना | Poem Muskurana

सीख लिया है मुस्कुराना

( Seekh liya hai muskurana )

 

हमने भी अब सीख लिया है यारों अब मुस्कुराना,
चाहें आएं कई परेशानी मेहनत से जी ना चुराना।
नज़र-अंदाज़ करना एवं बेमतलब बातें न बनाना,
गीत ख़ुशी के गाना है अब किसी से ‌ना घबराना।।

कम खाना एवं गम पी लेना बातें हज़म कर लेना,
गांव शहर के चौराहा बैठ अब गप्पे नही हांकना।
न चुगली ना तारीफ़ करना बस हां में हां मिलाना,
काबू अपनें मन पे रख न किसी का मुंह ताकना।।

ओछी हरकत वालों के अब मुंह हमको न लगना,
दूसरों का सुख देखकर अब हमको नही जलना।
ये नफ़रते भुला देती है अपने एवं अपना परिवार,
युवावस्था का जोश छोड़ना अकड़कर न चलना।।

कष्ट वाली ऐसी घड़ी एवं मनोबल को परख लेना,
बैठ चरण में माते रानी के भजन-भाव कर लेना।
अंधेरा होने के पहले ही अपने घर को चलें आना,
मौसम की तरह अब हमको ये रंग नही बदलना।।

प्राणों की रक्षा करना है मुझको ध्यान यह रखना,
ज़िन्दगी को ऐसे खुबसूरती से अब हमें है जीना।
हमने भी अब सीख लिया है यारों अब मुस्कुराना,
श्रीराम अल्लाह यीशु की बताई राहों पर चलना।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मकरसंक्रांति का उल्लास

    मकरसंक्रांति का उल्लास सोचा था इस बार तेरे संग पतंग उड़ाऊं,तेरे हाथों से डोर थाम, सपनों को आसमान में ले जाऊं।आसमान संग हमारी खुशी को मैं जीता जाऊं,तेरे साथ हर पल को मैं सजीव बनाऊं। सूरज की किरणों में तेरी मुस्कान को पाऊं,तेरी हंसी की मिठास से, मैं दिन को सजाऊं।दिल की रोशनी से हमारा…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

  • धुंआ | Dhuaan

    धुंआ ( Dhuaan )   धुंये के कितने रंग…|| 1.उठता है ऊपर आसमान, छूने का जनून होता है | उसे देखकर लोगों मे, हलचल सा शुरूर होता है | भीड जमा होती है, जाने कितने सबाल होते हैं | धुंआ कहाँ से उठा है, पता कर के निहाल होते हैं | धुंये के कितने रंग…||…

  • मानव समाज में नशा बुरा है

    मानव समाज में नशा बुरा है सुख शांति , समृद्धि का दुश्मन ,नशा नाश का खुला द्वार ।नर्क का यह प्रवेश मार्ग ,इसका करें सब बहिष्कार । फलता , फूलता अच्छा परिवार ,ग़म की दरिया में बह जाता ।केवल विनाश पथ पर गिरता ,दर्द ही पीने को रह जाता । कोई भी नशा नहीं अच्छा…

  • जमीन | Zameen kavita

    जमीन ( Zameen )     जो जमीन से जुड़े रहे संस्कार उन्हीं में जिंदा है देशद्रोही गद्दारों से हमारी भारत माता शर्मिंदा है   हरी भरी हरियाली धरती बहती मधुर बयार यहां देशभक्ति दीप जले मन में जोशीले उद्गार जहां   यह जमी यह आसमा पर्वत नदियां लगे भावन अविरल बहती गंगधारा बलखाती सरिता…

  • अन्नपूर्णा हो तुम घर की | Kavita

    अन्नपूर्णा हो तुम घर की ( Annapurna ho tum ghar ki )   संस्कार संजोकर घर में खूब ख्याल रखे घर का अन्नपूर्णा हो तुम घर की घर लगता तुमसे स्वर्ग सा   मधुर विचारों से सुसज्जित महके घर का कोना कोना नारी कर कमलों से ही प्यारा लगे घर सलोना   स्वच्छ धुले हाथों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *