Ghazal zindagi mein roz teri hi kami hai

जिंदगी में रोज़ तेरी ही कमी है | Ghazal zindagi mein roz teri hi kami hai

जिंदगी में रोज़ तेरी ही कमी है

( Zindagi mein roz teri hi kami hai )

 

 

लौट आ तू जिंदगी तन्हा कहां तू
रोज़ तन्हाई भरी ही जिंदगी है

 

हो गयी है इम्तिहां अब राह की
देखकर रस्ता तेरा आँखें थकी है

 

टूट जाते जो रिश्तें जुड़ते नहीं
दूर कर जो दिल में तेरे बेरुख़ी है

 

साथ मेरा जा चुका है छोड़कर वो
जिंदगी में रह गयी अब शाइरी है

 

याद से राहत मिले दिल को किसी की
तू मुहब्बत की सुना दें रागिनी है

 

इसलिए आज़म करे है बेवजह शक
हाँ भरी मन में उसी के गंदगी है

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/zindagi-poetry/

Similar Posts

  • लो आई जगमग दिवाली | Diwali ke geet

    लो आई जगमग दिवाली ( Lo aayi jagmag diwali )   लो आई जगमग दिवाली दीप जले घर आंगन में। खुशियों भरी बहारें आई फूल खिले हर आंगन में। दीप जले घर आंगन में   सद्भावों की बहती धारा धन वैभवता भंडार रहे। लक्ष्मी जी की कृपा बरसती खुशियां अपार रहे। रिश्तो में मधुरता घोले…

  • बस रह गई तनहाई | Tanhai

    बस रह गई तनहाई ( Bas reh gayi tanhai ) मिट्टी के घर चूने की पुताई गाय का रमहाना गोबर से लिपाई चूल्हे से उठता धुआं खुशबू रोटी की आई नीम के नीचे खटिया अम्मा की चटाई वो ठंडी हवा वो पुरवाई नदिया का पानी वह मंदिर की घंटी छाछ की गिलसिया गुड़ की डीगरिया…

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • नारी मन | Kavita Nari Man

    नारी मन ( Nari Man )   नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण परम माध्य सृष्टि सृजन, परिवार समाज अनूप कड़ी । सदा उत्सर्गी सोच व्यंजना, पर आनंद हित सावन झड़ी । संवाहिका संस्कृति परंपरा, अग्र पाद धर्म आस्था तर्पण । नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।। मृदुल मधुर अंतर भाव, नैसर्गिकता अंग प्रत्यंग…

  • भारत का डंका | Bharat ka Danka

    भारत का डंका ( Bharat ka danka )   भारत का डंका बजता था, विश्व गुरु कहलाता था। मेरा देश स्वर्ण चिड़िया, कीर्ति पताका लहराता था। ज्ञान विज्ञान धर्म आस्था, नीति नियम योग आचार। मानवता प्रेम समर्पण, जन-जन भरा था सदाचार। कला कौशल वीरता भरी, स्वाभिमान सिरमौर रहा। संत सुरों की पावन भूमि, ज्ञान भक्ति…

  • चुनाव

    चुनाव सही व्यक्ति को – – – – – – ज्यों ज्यों चुनाव आ रहे हैं।नेताजी लाड़ जता रहे हैं। जातिवाद की दुहाई दे रहे ।खुद चरित्र की सफाई दे रहे । वाणी में मधु घुल गया है।ओठों पै गुलाब खिल गया है। दुखती रगें पहचानते हैं।कैसे संतुष्ट करें जानते हैं ? मर्यादाऐं तोड़ रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *