Poem on Banaras

बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

बनारस भाग-२

( Banaras )

 

ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें,
करता है गुणगान बनारस।
बँधती गँठरी पुण्य की देखो,
सुख की है खान बनारस।

दोष-पाप सब दूर है करता,
ऐसा है वो घाट बनारस।
खल-कामी,लोभी- अज्ञानी,
इन सबका है काट बनारस।

गंगा की लहरों में जीवन,
शीतल-मंद-सुगंध बनारस।
कल्- वृक्ष के जैसा है वो,
ऋषि,मुनि का मंत्र बनारस।

पुत्र सगर की तारी गंगा,
मुक्ति का वो धाम बनारस।
जो पीता राम- रस प्याला,
उसका है वो जाम बनारस।

कर्म- सुकर्म की गंगा बहती,
तत्व-ज्ञान का नाम बनारस।
राग – द्वेष, पाखंडों को,
करे दूर वो धाम बनारस।

शांत- चित्त, करे मन निर्मल,
भव-भय भंजन करे बनारस।
त्याग-बलिदान की देता शिक्षा,
कितना है वेदज्ञ बनारस।

हिचकोले नित्य गंगा में खा,
स्वयंभू का दिव्य बनारस।
राम-लखन-सीता– हनुमंत,
जपे नाम जो नित्य बनारस।

दानी राजा हरिश्चंद्र का,
अटल सत्य शहर बनारस।
सूर्य टले, टल जाए चंदा,
नहीं डिगता कभी बनारस।

रखो हिसाब तू कर्मों का,
मुक्ति का वो द्वार बनारस।
कर कामना मोक्ष की तू भी,
है त्रिशूल पे टिका बनारस।

दूध का धुला कहीं न कोई,
फिर भी होश में है बनारस।
जो न जीता उसूल-ए-जिन्दगी,
वो कहता बकवास बनारस।

ज्ञानी नहीं वो ध्यानी नहीं,
रास न आता उसे बनारस।
एकमत दुनिया रही न कभी,
कुछ कहते हैं झूठ बनारस।

कामी, क्रोधी लंपट- लबारी,
उनकी न वो डगर बनारस।
अलख निरंजन की साया में,
नहा लो चौका घाट बनारस।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

बनारस | Banaras par Kavita

Similar Posts

  • हरियाली जमीं | Hariyali Jameen

    हरियाली जमीं ( Hariyali Jameen )    कहीं हरियाली कहीं बंजर जमीं रहती है मेरे यार ज़ब बारिश अपनी बूँद जमीं रखती है है कौन खुशनुमा इस गर्दीशे जहाँ में जिसपर उसकी माँ की हरपल नजर रहती है कोई घर से दूर रहकर भी सुकूँ पाता है किसी को अपनों के सँग भी कमी रहती…

  • चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

    चक्रधारी यशोदा का लाल ( Chakradhari yashoda ka laal )    एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु ,परमपिता और तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान, दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

  • कैसा अजब ये जमाना आया | Poem on Zamana

    कैसा अजब ये जमाना आया ( Kaisa ajab ye zamana aaya )     आज कैसा अजब यह ज़माना आया, कही पर धूप और कही पर है छाया। हाल बेहाल है सभी का बिन यें माया, देश यह सारा जैसे आज है घबराया।।   महामारी ने सभी देशों को है हिलाया, उदासियाॅं सबके चेहरे पर…

  • हम हुए अस्त | Hum Huye Ast

    हम हुए अस्त  ( Hum Huye Ast )   ” मैं ” की वृत्ति में ” हम” हुए हैं अस्त बड़ा ही शालीन है शब्द हम समझो इसे अपनी जेहन में उतार वरना तू है बेकार धरा हुआ है हम प्रबल दिखा है मै मैं और हम की प्रतिस्पर्धा में पृथ्वी परी है बेसुध प्रकृति…

  • प्रेम में पड़ कर

    प्रेम में पड़ कर   अक्सर प्रेम से ओत प्रोत पुरूष समर्पित कर देता है पत्नी के हिस्से का प्रेम अपनी प्रेमिका को खुद के अस्तित्व को स्वयं ही नष्ट कर लेता है और….. ढूँढता है अपना अस्तित्व प्रेमिका के अंदर अस्तित्वहीन पुरूष स्वयं ही खत्म कर लेता है अपना महत्व और……… महत्वहीन पुरूष नहीं…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *