Poem on Raksha Bandhan in Hindi

अपना रक्षा बंधन | Poem on Raksha Bandhan in Hindi

अपना रक्षा बंधन

( Apna Raksha Bandhan ) 

राखी के दिन माँ
सुबह तड़के उठ जाती थी
द्वार पर पूजने को सोन
सैवंईयो की खीर बनाती थी
लड़कियाँ घर की लक्ष्मी
होती हैं इस लिए
वह द्वार पूजा हमसे
करवाती थी
दिन भर रसोई में लग
बूआओं की पसंद का
खाना बनाने में वो
खुद को भूल जाती थी
बुआ को उपहार में देने में
वह बाज़ार से सबसे सुंदर
साड़ी चुन कर लाती थी
मेरे पास बहुत साड़ी है
कह कर वह पुरानी साड़ी
में ही सब त्यौहार मनाती थी
बहनों का भाई होने का अर्थ
वह भाई को कृष्ण-द्रौपदी
की कहानी के माध्यम से
समझाती थी।
सदैव बहनों की रक्षा करना
यह वो भाई को और
सदैव भाई का सुख दुख
में साथ निभाना यह
वो हम बहनों को समझाती थी
सूत के कच्चे धागे का
मज़बूत रिश्ता क्या होता है
वह हमको बतलाती थी
अपने भाई के इंतज़ार में
वह अक्सर सारा दिन
भूखी रह जाती थी
आते थे जब उनके भाई
माँ किसी छोटी बच्ची
जैसी ख़ुश हो जाती थी
बांध एक राखी कलाई पर
अपने भाई की ,
वह उसको लाखों के
आशीर्वाद दे देती थी
मामा के छोटे से तोहफ़े से
मानो उसकी
पूरी तिजोरी भर जाती थी
माँ का भ्राता प्रेम आज
भी बहुत याद आता है
आज भी रक्षा बंधन का
त्यौहार आता है
आज भी माँ द्वार पर
सोन पूजती है
आज भी माँ अपने भाई
के लिए राखी का थाल
सजाती हैं
पर भाई की कलाई पर
राखी बांधने को
यह हाथ वहाँ तक नहीं
पहुँच पाता है
परदेस में बसे भाई को
वो दिल से दुआएँ देती है
घर के मंदिर में विराजे
कृष्णा को राखी बांध
वह अपना रक्षा बंधन यूँ मना लेती है

 

डॉ. ऋतु शर्मा ननंन पाँडे
( नीदरलैंड )

*स्वतंत्रत पत्रकार, लेखिका

यह भी पढ़ें :-

संदूकची | Sandookchi

Similar Posts

  • ऐटमी जंग | Atmi Jung par Kavita

    ऐटमी जंग! ( Atmi jung )    जंग का कोई नक्श बनाए तो उसे जला दो, बाँझ होने से इस धरती की कोख बचा लो। दुनिया के कुछ देश नहीं चाहेंगे जंग बंद हो, ऐसी सुलगती भावना को मिट्टी में मिला दो। जंग कोई अच्छी चीज नहीं दुनियावालों! उन्हें दुनिया में जीना और रहना सीखा…

  • अपनी हिंदी | Apni Hindi

    अपनी हिंदी ( Apni Hindi )    संस्कृत की बेटी है हिंदी भारत माता के माथे पर बिंदिया सी सब को भाई है! भारत राष्ट्र के कई राज्यों से विदेशों में गौरवान्वित होकर हिंदी ने भारत की शान बढ़ाई है।। हिंदी ही हमारी मातृभाषा हिंदी ही हमारी पहचान है ! राजभाषा ,राष्ट्रभाषा हमारी ये और…

  • नारी मन | Kavita Nari Man

    नारी मन ( Nari Man )   नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण परम माध्य सृष्टि सृजन, परिवार समाज अनूप कड़ी । सदा उत्सर्गी सोच व्यंजना, पर आनंद हित सावन झड़ी । संवाहिका संस्कृति परंपरा, अग्र पाद धर्म आस्था तर्पण । नारी मन, प्रेम का दिव्य दर्पण ।। मृदुल मधुर अंतर भाव, नैसर्गिकता अंग प्रत्यंग…

  • कोलड्रिंक से कोरोना संक्रमण की आशंका | Cold drink par kavita

    कोलड्रिंक से कोरोना संक्रमण की आशंका! ***** कोलड्रिंक से कोरोना संक्रमण की आशंका है प्रबल, पर पीने वाले कहां रहे हैं संभल । पहले यह मधुमेह रोगी व मोटा था बनाता, अब कोरोना संक्रमण भी है यह बढ़ाता। मैक्सिको सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों के लिए – कोलड्रिंक को जिम्मेदार ठहराया है, स्वास्थ्य के लिए…

  • नारी: एक अनोखी पहचान | Nari jeevan kavita

    नारी: एक अनोखी पहचान ( Nari : Ek anokhi pahchan )     अंधकार भरी जिंदगी हैं कब तक दिये की रोशनी काम आएगी। दुसरो की पहचान पर जी रही, क्या कभी तेरी अलग पहचान बना पाएगी।   घर के काम और रसोई ऐसे ही तेरे हाथों चलती जाएगी। कब तक नकाब के पीछे तेरी…

  • दर्पण ना समाए | Kavita Darpan na Samaye

    दर्पण ना समाए  ( Darpan na Samaye ) रुप तेरा ऐसा दर्पण ना समाए मन ना उतराए भृकुटी ऐसी चांदनी चांद ना शरमाय गाल ऐसी लागी कनक ना चमकाय ओठ ऐसी रंगाय भौंरें ना गूंजाय बाला कानें लटकाए चंद्रमुखी सा इतराय हथेली ऐसी जुडाय सूर्यमुखी नमो कराए गेसू ऐसी लहलहाय सौंदर्य प्रकृति बरसाए। शेखर कुमार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *