रिश्तों का सच

रिश्तों का सच | Kavita

रिश्तों का सच

( Rishton ka sach )

 

स्वार्थ से परिपूर्ण रिश्ते,इस जहां में हो गए है,
पुष्प थे जो नेह के वो, शूल विष के बो गए है।

 

प्रेम से अपनी कहानी, जो सुनाते हैं हमें,
हमने जब अपनी कही तो, कोह हमसे हो गए है।

 

फूल मेरे बाग से चुन,आशियां खुद का सजाते,
आंधी से उजड़ा चमन तो,दोष हमको दे गए है।

 

वक्त पर अवलंब बनके ,हम सदा जिनके रहे,
जब हमारा वक्त आया,वो बेगाने हो गए है।

 

खुद के बच्चों का निवाला,छीनकर जिनको दिया,
वो स्वयं बनके खुदा,तकदीर मेरी लिख गए है।

 

चुनके के कांटे राह के,जिनको दिखाया रास्ता,
आज मेरी जिंदगी में,वो ही कांटे बो गए है।

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :-

सीमाएं | Poem in Hindi on Seema

 

Similar Posts

  • सावन मनभावन | Sawan Manbhavan

    सावन मनभावन ( Savan Manbhavan ) झूम झूम के सावन आया, घूम-घूम के खुशियां लाया। झन~झन करे झंकार , आवारा बदरा बरसाया। घन-घन गरजती बौछारें धूम धड़का कर धमकाए l गर्जन-तर्जन करे दामिनी, पुलक-पुलक पुलकाए l चढ़ गई मौज बदरा को, तो नदिया भर-भर लाये। नाले-डबरे सारे भर गए, गली में पानी बहता जाए l…

  • आयरन लेडी इंदिरा गांधी | Indira Gandhi Par Kavita

    आयरन लेडी… इंदिरा गांधी ( Iron lady Indira Gandhi )     एक नन्हीं सी गूंगी सी गुड़िया अपनी बातों से विश्व को हिलाया   भारत  के  जन  जन  को  गर्व जिन पर यशगान किया सबने फूल बरसाए उन पर   प्रियदर्शनी कहते थे उनको हम सब उन्हें दुर्गा अवतारी कहते रहे हम सब  …

  • सुगबुगाहट | Sugbugahat

    सुगबुगाहट ( Sugbugahat )    चलना नही सीखा समय के साथ जो, वक्त ने भी कभी किया नही माफ उसे वक्त करता नही गद्दारी कभी किसी से भी आंधी के पहले ही हवाएं तेज कर देता है हो रही सुगबुगाहट जो सुनता नही उसकी चीखें दुनियां को सुनाई देती हैं यादें तो होती हैं संभलने…

  • महाकवि गोस्वामी तुलसीदास | Tulsidas ji par Kavita

    महाकवि गोस्वामी तुलसीदास ( Mahakavi Goswami Tulsidas )    महाकवि और महान-संत थें आप तुलसीदास, श्रीराम कथा लिखकर बनें आप सबके ख़ास। जिनका जप करता है आज विश्व का नर नार, प्रेम-सुधारस भरा है जिसमें आपनें यह ख़ास।। बचपन का नाम रामबोला एवं कहतें तुलाराम, हुलसी इनकी मैया का नाम पिता-आत्माराम। महाकाव्य ऐसा रचा-रामचरितमानस था…

  • अपनापन | Kavita Apnapan

    अपनापन ( Apnapan ) सफर करते-करते कभी थकती नहीं, रिश्ता निभाने का रस्म कभी भूलती नहीं, कभी यहाँ कभी वहाँ आनातुर, कभी मूर्खता कभी लगता चातुर्य, समझ से परे समझ है टनाटन, हर हालत में निभाते अपनापन, किसी को नहीं मोहलत रिश्तों के लिए, कोई जान दे दिया फरिश्तों के लिए, कोई खुशी से मिला,कोई…

  • Badal par Hindi Kavita | बादल

    बादल! ( Badal )    मेरी मुंडेर की तरफ बढ़ रहा बादल, अरब सागर की तरफ से चढ़ रहा बादल। न जाने कितने क्विंटल पानी से है भरा, तूफानी हवाओं से भी लड़ रहा बादल। सूख चुके तालाब,नदी,डैम न जाने कब के, उनकी चीख- चीत्कार को सुन रहा बादल। सागर की कोख से फिर जन्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *