Poem Rah-E-Ishq

राह-ए-इश्क | Poem Rah-E-Ishq

राह-ए-इश्क

( Rah-E-Ishq ) 

 

उसकी पलकों के ओट से हया टपकती है,
फिर भी देखो वो मौज-ए-बहार रखती है।
दाना चुगने वाले उड़ते रहते हैं परिन्दे,
क्या करे वो बेचारी तीर-कमान रखती है।

शाही घरानों से नहीं हैं ताल्लुकात उसके,
आसमां कीे छोड़, जमीं भी महकती है।
दोष उसका नहीं, ये दोष है जवानी का,
कातिल में है कितना हुनर, हुनर देखती है।

आशिकी की आँधी में उड़ते हैं परवाने,
किसमें है कितना जहर, जहर देखती है।
कौन उसके खाक-ए-दिल में खाक मिलाए,
हँस-हँसके उसका जख्म-ए-जिगर देखती है।

देखते हैं बूढ़े भी चश्मा उतार-उतार कर,
आज भी उनके इश्क में वो दम देखती है।
बरस रही है हसरत उसके हुस्न-ए-चमन पे,
लोग उठा रहे हैं लुफ्त दिन-रात देखती है।

तकदीर की पेंच यहाँ कौन समझता है,
टपकता है उसका नूर, चाँदनी झलकती है।
इस बहार-ए-उम्र में तू मत गंवा बाग-ए-जहां,
खोलकर राह -ए-इश्क का दरीचा देखती है।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

तटरक्षक बल | Tatrakshak Bal par Kavita

 

Similar Posts

  • मेरा भारत सबसे प्यारा | Kavita Mera Bharat Sabse Pyara

    मेरा भारत सबसे प्यारा ( Mera Bharat Sabse Pyara ) विश्व पटल गुरु पदवी, उद्गम स्थल सनातन धर्म । ऋषि मुनि वृंद तपोभूमि, श्रम निष्ठता सफलता मर्म । नैसर्गिक सौंदर्य मनभावन, परिवेश मानवता उन्मुख सारा । मेरा भारत सबसे प्यारा ।। अनूप संस्कृति स्नेहिल छटा, मर्यादा परंपरा जीवन दर्शन । तीज त्यौहार व्रत मनोरमा, रग…

  • मेरा गांव | Mera Gaon

    मेरा गांव ( Mera Gaon ) सबका दुलारा मेरा गांव ।सबका प्यारा मेरा गांव ।थका हारा जब भी आऊं ।मुझको सहारा देता गांव । कितने ही देखे इसने बसंत ।ना था जिनका कोई अंत ।सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव । पीपल बरगद पहचान है इसकी ।कुआं बावड़ी सब जान…

  • संदूकची | Sandookchi

    संदूकची ( Sandookchi )    मेरे पास एक संदूकची है मैं हर रोज़ एक लम्हा ख़ुशी का इसमें भर देती हूँ अपनों के साथ बिताए सुखद यादों को सुकून के मख़मली पलों में लपेट सँभाल कर रख लेती हूँ शिकायतों की कुछ चवन्नी और दर्द की अठन्नी भी खनकतीं है इसमें कभी कभी पर मैं…

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल | Sardar Vallabh Bhai Patel Par Kavita

    सरदार वल्लभ भाई पटेल ( Sardar Vallabh Bhai Patel )   स्वाभिमानी भाल दमकता अदम्य साहस भरपूर। राष्ट्रदीप जोत ज्योत जला देश प्रेम में रहते चूर।   एकता का सूत्र पिरोकर मातृभूमि से प्यार किया। लौहपुरुष सच्चे सपूत तन मन धन सब वार दिया।   अखंड भारत निर्माता दूरदर्शी उच्च विचारधारा। क्रांतिकाल कर्मठ योद्धा वल्लभभाई…

  • सांवलिया सेठ है दयालु | Sanwaliya Ji par Kavita

    सांवलिया सेठ है दयालु ( Sanwaliya seth hai dayalu )   देश के कोने-कोने से जहां पर आतें है कई श्रद्धालु, रोग-कष्ट सबका हर लेते वह सांवरिया सेठ दयालु। विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है वह राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में, जहां विराजे कृष्ण-अवतार सांवलिया सेठ कृपालु।। जिनका सम्बन्ध बताया जाता है भक्त मीरा बाई से, वें है गिरधर गोपाल…

  • ओ इंसान | Oye Insaan

    ओ इंसान ( Oye Insaan ) ओ इंसान ,हर जगह छोड़,अपनी अच्छाई के निशान ।और अपनी, सच्चाई के निशान ।बस इसी में लगा , तू अपनी जान ।पहले बन , अच्छा इंसान ।फ़िर गुणवान, और चरित्रवान ।लोग करें , तेरा गुणगान ।कर तू कुछ , ऐसा मेरी जान ।बना अलग ,अपनी पहचान ।करें सब तुझपर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *