Poem Rangotsav Holi

रंगोत्सव होली | Poem Rangotsav Holi

रंगोत्सव होली

( Rangotsav Holi )

 

जोश जुनून उमंग जगाता, तन मन को हर्षाता।
रंगों का त्योहार होली, सद्भाव प्रेमरस बरसाता।

 

गाल गुलाबी दमकते, गोरी के गुलाल लगाकर।
पीला रंग प्रेम झलकाता, घर में खुशियां लाकर।

 

स्वाभिमान शौर्यता लाता, रक्तवर्ण महावीरों में।
तलवारों का जोश उमड़ता, जोशीले रणधीरों में।

 

सुखद अनुभूति अंतर्मन, धीरज विश्वास बढ़ाता है।
नीलवर्ण व्योम व्यापकता, सिंधु थाह बताता है।

 

ज्ञान और गरिमा संतुलित, जीवन का मूलमंत्र।
रंग बैंगनी आस्था श्रद्धा, विश्वास का मानो मंत्र।

 

हरा रंग हरियाली ले हमें, तरोताजा कर देता।
कुदरत संग जुड़े रहने का, सबको संदेशा देता।

 

त्याग और बलिदान से, केसरिया ध्वज लहराता।
वीरों रणवीरों में वीरता, शौर्य पराक्रम भर जाता।

 

श्वेत शांति सदाचरण, पावनता का प्रतीक हमारा।
सत्य सादगी प्रेम भरकर, दमकता भाग्य सितारा।

 

रहस्यमई शक्तिशाली जो, अंधकार का राजा है।
काला रंग बुराई के दम पे, बजाता निज बाजा है।

 

इंद्रधनुष के सात रंग मिल, सतरंगी बन जाते।
जीवन में अनुराग भरकर, आनंदित कर जाते।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

Similar Posts

  • टीम इंडिया को जीत की बधाई

    टीम इंडिया को जीत की बधाई ख़्वाब जिसे सभी ने आँखों में सजाया। टीम इंडिया ने सपना सच कर दिखाया। T20 वर्ल्ड कप चैंपियन खिताब जीतकर, भारत ने विश्व में जीत का परचम लहराया। नहीं है भारतीय किसी भी क्षेत्र में अब पीछे, एक बार फिर इन्होंने साबित कर दिखाया। सभी खिलाड़ियों की काबिलियत देख…

  • हम भारत के रखवाले | Ham Bharat ke Rakhwale

    हम भारत के रखवाले ( Ham Bharat ke rakhwale )    हम भारत के रखवाले हैं भारत को विजयी बनाएंगे। धीर वीर महावीर सारे रण कौशल दिखलाएंगे। महासमर में महारथी लोहा लेंगे तूफानों से। शौर्य पराक्रम वीरता दिखला देंगे मैदानों में। बिगुल बजा देंगे विजय का नभ परचम लहराएंगे। सच्चे सपूत भारतमाता के वंदे मातरम…

  • पाठशाला | Pathshala kavita

    पाठशाला ( Pathshala )   जीवन की है पाठशाला भरा पूरा परिवार सद्भावो की पावन गंगा बहती मधुर बयार   शिक्षा का मंदिर पावन गांव की वो पाठशाला सदा ज्ञान की ज्योत जलाते ले अंदाज निराला   पाठशाला में पढ़ाई कर कितने विधायक हो गए भाग दौड़ भरी दुनिया जाने कही भीड़ में खो गए…

  • भूख | Bhookh par Kavita

    भूख ( Bhookh )   भूख की कामना है मिले रोटियां रहे सम्मान ना या बिके बेटियां भूख की आग जलती है बुझती कहां? इसके आगे ना दिखती है जन्नत जहां।   आग में जलते देखा है बच्चे जवां भूख से जो तड़प करके देते हैं जां रोटियां हो कई दिन पुरानी तो क्या भूख…

  • नजरों का धोखा | Doha nazron ka dhokha

    नजरों का धोखा ( Nazron ka dhokha )   नजरें  धोखा  खा  गई, कैसी  चली  बयार। अपनापन भी खो गया, गायब सब संस्कार।   नजरों का धोखा हुआ, चकाचौंध सब देख। भूल गए प्रीत पुरानी, खोया ज्ञान विवेक।   नजरों का धोखा हमें, पग पग मिला अपार। धूल  झोंके  नयनों  में, वादों  की  भरमार।  …

  • एकांत | Ekant

    एकांत ( Ekant ) यह एकांत जो हमें ,हमसे मिलाता है ।यह एकांत जो हमें ,जीना सिखाता है ।यह एकांत जो हमें ,शक्तिशाली बनाता है ।यह एकांत जो हमारे ,गुणों को बाहर लाता है ।यह एकांत जो हमारे ,ह्रदय में चैन लाता है ।और धीरे धीरे यह ,हमारे जीवन का ,महत्वपूर्ण भाग बन जाता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *