Poem tera intezaar

तेरा इंतज़ार | Poem tera intezaar

तेरा इंतज़ार

( Tera intezaar )

 

आ गया मधुमास सुहाना, चलने लगी बयार।
मोती बरसे प्रेम के, उमड़ रही रसधार।
आ जाओ प्रियतम प्यारे, कुदरत ने किया श्रंगार।
हमें तेरा इंतजार, हमें तेरा इंतजार।

 

दमक उठा मन का कोना, हृदय उमड़ता प्यार।
फागुन का महीना आया, प्रीत भरा इजहार।
होली के रंगों में छाया, दिलों का यह संसार।
हमें तेरा इंतजार, हमें तेरा इंतजार।

 

खिल गई मन की कलियां, महका चमन सारा।
प्यार के तराने उमड़े, दिल का बजे इकतारा।
गीत मीठे मीठे प्यारे, छेड़ो वीणा की झंकार।
हमें तेरा इंतजार, हमें तेरा इंतजार।

 

लहराई सरसों पीली, महका मधुमास भी।
चांद सा मुखड़ा दमका, आया मौसम खास भी।
खुशियों के गीत गाए, आओ जोड़े दिलों के तार।
हमें तेरा इंतजार, हमें तेरा इंतजार।

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

साथी हाथ बढ़ाना | Geet sathi haath badhana

 

Similar Posts

  • साथ तुम आ जाओ | Romantic Poetry In Hindi

    साथ तुम आ जाओ   ( Saath tum aa jao ) साथ आज तुम आ जाओ तो, संबल मुझको मिल जाए। जीवन  नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।   कंटक पथ है राह कठिन है, कैसे मंजिल पाऊंगा। हाय अकेला चला जा रहा, साथी किसे बनाऊंगा। फिर भी बढ़ता जाऊंगा, शायद किनारा मिल जाए।…

  • सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा | Vishwakarma

    सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा ( Sarvapratham vastukar hai vishwakarma )    दुनियां के सर्व प्रथम, वास्तुकार विश्वकर्मा, १७ सितम्बर को जन्में भगवान विश्वकर्मा। हर वर्ष कन्या संक्रांति को मनातें है जयंती, कर्म प्रधान है पहले इन्जिनियर विश्वकर्मा।। इस दिन हम करते है इनका विशेष भजन, अस्त्र-शस्त्र उद्योग मशीन व फैक्ट्री पूजन‌। वास्तुदेव की अंगिरसी पत्नी…

  • सीता कहे दर्द | Kavita Sita Kahe Dard

    सीता कहे दर्द ( Sita Kahe Dard ) बड़ी दर्द भरी मेरी कहानी। अँखियो में ला दे सबकी पानी।। जिनके लिए धरा पर थी आई। उन्हीं के द्वारा गई सताई।। वन को गई थी मैं प्रभु जी संग। रंग कर प्रभु की प्रीति-भक्ति रंग।। सृष्टि हितार्थ अग्नि में समाई। मेरी छाया मेरा पद पाई।। दुष्ट…

  • शिखा खुराना जी की कविताएँ | Shikha Khurana Hindi Poetry

    आपरेशन सिंदूर आओ सिंदूर मिटाने वालों, लहू से प्यास बुझाने वालों।सिंदूर की ताकत तुम अब देखोगे, सिंदूर को लहू बनाने वालों। घर में घुसकर तुम्हारे तुम्हें सबक सिखाने आएं हैं।जांबाज हमारे आसमान से तुमपर आग बरसाएं हैं। हिंदुस्तान क्या कर सकता है,आज तुम्हें दिखाते हैं।मासूमों की मर्मर हत्याओं का मज़ा तुम्हें चखाते हैं। बहुत सहा…

  • सुनो/देखो | Suno

    सुनो/देखो ( Suno/ Dekho)    तुम्हारी याद नहीं ! लगता है ,खंजर आ रही है और मुझे कत्ल कर रहो है कत्ल कर मुझे जिन्दा और व्याकुल लाश बना रही है ये हमारे बीच की दूरी मेरे मौत की वजह बन रही है वो व्याकुलता और वो तड़प, बताओ तुम्हे ये कैसे दिखाएं करीब आओ…

  • नेह | Neh

    नेह ( Neh )   अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *