Purani Pension Yojana

पुरानी पेंशन योजना | Purani Pension Yojana

पुरानी पेंशन योजना

( Purani pension yojana )

 

सबसे बड़ा पर्व पैरामिलेट्री उस रोज़‌ ही मनाएगा,
पुरानी पेंशन लागू हमारी जब कर दिया जाएगा।
बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है आज यह हमारे लिए,
सोचो समझो महामानवों अब जवानों के लिए।।

हालात हमारे कैसे भी रहें हमने झुकना न सीखा,
सर्दी-गर्मी तेज़ धूप में भी रुकना कभी न सीखा।
परंतु आज दर-दर की ठोकरे हम लोग खा रहें है,
इस वृद्धावस्था में हम-सब ये भीख माॅंग रहें है।।

सुकून ख़ुशी-भरा ज़ीने दो अब हमको भी जीवन,
बुढ़ापे का सहारा है पेंशन ना करो इसका दहन।
न बहलाओ न फुसलाओ देकर बहाना नया नया,
मुख छिपाकर रो रहें काॅंप रहा है हमारा जिया।।

ओपीएस लागू करके जलादो हमारे घर भी दीया,
सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कर दो आज ये दया।
हम सरकारी कर्मियों का होता है यह पेंशन ताज,
हमसे इसको ना छीनों हम करते इस पर नाज़।।

करके बहाल हमे करदे निहाल केन्द्र की सरकार,
कई राज्यों में शुरु कर दिया है वहाॅं की सरकार।
यह पुरानी-पेंशन है हमारा संवैधानिक अधिकार,
निवेदन कर रहें हिन्दुस्तानी आपसे ये बार बार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बहाना | Kavita Bahana

    बहाना ( Bahana ) पूजा बिन नहाए के, स्वीकार करो नाथ, पानी नहीं आए है, हम धोए पाॅव हाॅथ, पूजा खाए पिए की, स्वीकार करो नाथ, लो वीपी के मरीज हम, चकराए हमरा माथ, पूजा कीर्तन भजन की, स्वीकार करो नाथ, हम अकेले रहते हैं, कोई न हमरे साथ, पूजा मेरे भंडारे की, स्वीकार करो…

  • विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

    विश्व शांति दिवस ( Vishwa shanti divas )    शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में तन मन पुनीत पावन, अलौकिक मृदु अहसास । पटाक्षेप सघन तम, दर्शित चहुं दिशा उजास । रग रग अथाह मंगलता, मोहक सुरभि पवन में । शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।। शमन पथ अग्रसर, क्रोध वैमनस्य उग्र…

  • आत्मबोध पराकाष्ठा | Atmabodh Parakashtha

    आत्मबोध पराकाष्ठा ( Atmabodh parakashtha )   आत्मबोध पराकाष्ठा, स्वर्वेद अनुपमा में मनुज जीवन परम ध्येय, आत्म ज्ञान अनवरत प्रयास । स्पंदन अलौकिक आभा, साधन साध्य दिव्य उजास । आत्मसात नैतिक जीवन चर्या, अंतर्मन योग ध्यान परिक्रमा में । आत्मबोध पराकाष्ठा, स्वर्वेद अनुपमा में ।। वाराणसी उमराह शोभित, विश्व विशालतम भव्य बिंदु । सात मंजिला…

  • बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

    बचपन आंगन में खेला ( Bachpan aangan mein khela )   नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला। मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।। खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप…

  • नाजुक सा जनाब दिल | Dil Poem

    नाजुक सा जनाब दिल ( Nazuk sa janab dil )   मिलन को बेताब दिल बुन रहा ख्वाब दिल। नाजुक सा जनाब दिल दमके महताब दिल। प्यार भरे मधुर तराने गीत धड़कने गाती है। नयन बिछाए राहों में आओ तुम्हें बुलाती है। जाने क्यों मन की बेचैनी बेताबी सी होती है। दिल की धड़कने ठहरी…

  • पुज्य पितर | Kavita pujya pitar

    पुज्य पितर ( Pujya pitar )   हे पूज्य पितर देव हमारे कृपा दृष्टि बरसा देना फुलवारी पूर्वज आपकी वरदानों से हरसा देना तुम बसे हो यादों में चित में नित्य समाए हो जीवन की प्रचंड धूप में आशीषों के साए हो तुम बगिया को महकाये हो   हे देव पितृलोक में रह जीवन में…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *