Shayari on Bewafai

किसी की बेवफाई में | Shayari on Bewafai

किसी की बेवफ़ाई में

( Kisi ki bewafai mein ) 

 

ख़ुदाया ये बता क्या ख़ास है तेरी ख़ुदाई में
यहां हर शख़्स मुज़रिम है किसी की बेवफ़ाई में।

अग़र बातें करूं दिल की बदल देते सनम मौज़ू
हमें ये लग रहा वो ख़ुश बड़े हमसे जुदाई में

सबक हमको सिखाते दीन का ख़ुद को कहें ख़ालिक
उन्ही को बारहा मशगूल देखा है बुराई में।

कहां जायें अगर बीमार है दिल ये बता देना
ज़हर देते सुना है आज़ चारागर दवाई में

अजब है कैफ़ियत दिल की जिसे है मानता अपना
न जाने मिल रही लज़्जत उसी से क्यूं लड़ाई में।

मिलाकर काफ़िया अर्कान पैमाना बहर यारों
कहूंगी मैं गज़ल इक दिन ख़ुदा की रहनुमाई में।

नयन की जिंदगानी भी मज़े में कट रही यूं के
इलाही शुक़्रहै बरकत बहुत उसकी कमाई में।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

 

मौज़ू- विषय टापिक
बारहा- बहुत बार
लज़्जत- आनंद
रहनुमाई- मार्गदर्शन
बरकत- बढ़ोत्तरी

 

यह भी पढ़ें :-

सोचा कोई गीत लिखूंगी | Poem Socha koi Geet Likhungi

Similar Posts

  • बदले की कहानी किसलिए

    बदले की कहानी किसलिए ( Badle ki Kahani Kisliye ) वक़्त दुहराता है बदले की कहानी किसलिएदिल दुखायें जो वो बातें दिल में लानी किसलिए ज़ुल्म ढ़ाकर मेरे दिल पर रो रहे हैं आप क्यों,मेरे बंजर दिल पे आख़िर मेहरबानी किसलिये । जब मुकम्मल ही नहीं होने ये किस्से इश्क़ केफिर शुरू मैं भी करूँ…

  • बेमानी | Bemani

    बेमानी ( Bemani )   हक़ीक़त दिलों की यहाँ किसने जानी है, गहराई जितनी उतनी उलझी कहानी है। अक्सर सूरत में छिप जाते है किरदार वरन हर मुस्कुराते चेहरे की आँख में पानी है। अपने ही किस्से में मशगूल रहे इस कदर एहसासों की अनकही बातें किसने जानी है। हरी हो टहनी तो सह लेती…

  • जब भी कोई कहीं बिखरता है

    जब भी कोई कहीं बिखरता है जब भी कोई कहीं बिखरता हैअक़्स माज़ी का खुद उभरता है क्यूँ रखूँ ठीक हूलिया अपनाकौन मेरे लिए संवरता है चाहतें कब छिपी ज़माने मेंक़ल्ब आँखों में आ उतरता है वस्ल में हाले-दिल हुआ ऐसापेड़ झर झर के जब लहरता है बात कर लेना हल नहीं लेकिनजी में कुछ…

  • है तेरी रहमत ग़ज़ब | Hai Teri Rahmat Gazab

    है तेरी रहमत ग़ज़ब ( Hai teri rahmat gazab )   है गज़ब की शान तेरी है तेरी रहमत गज़ब मेंरे मौला तेरी अज़मत है तेरी ताकत ग़जब। है अजब ये बात की मैं उफ़ भी कर दूं तो क़हर और उससे क़त्ल होकर भी मिले राहत ग़जब। दे रहा था हक़ मेरा मुझको मगर…

  • हम ने देखा है | Ghazal Hamne Dekha hai

    हम ने देखा है ( Hamne dekha hai ) नारसीदा से किसी पैमान सी। हर ख़ुशी है कॉंच के गुलदान सी। हम ने देखा है बहुत ही ग़ौर से। ज़िन्दगी है जंग के मैदान सी। कहने को दाना बहुत है दिल मगर। हरकतें करता है कुछ नादान सी। काम देखो तो हैं शैतां से बुरे।…

  • मेरी परवरिश का असर देखते हैं

    मेरी परवरिश का असर देखते हैं मेरी परवरिश का असर देखते हैंवो घर को मेरे इस कदर देखते हैं किताबों में जिनका असर देखते हैंकभी भी नहीं उनका घर देखते हैं पलट वार हमने किया ही कहाँ कबअभी तक तो उनका हुनर देखते हैं मिलेगी न हमको यहां मौत ऐसेचलो साँस को बेचकर देखते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *