Hanuman ji kavita

राम दूत हनुमान | Hanuman ji kavita

राम दूत हनुमान

( Ram doot hanuman ) 

 

शंकर भोलेनाथ के आप ग्यारवें रूद्र अवतार,

मंगलवार व शनिवार ये दोनों है आपके वार।

जो नर-नारी श्रृद्धा से यह लेता आपका नाम,

बन जातें है बिगडे़ हुऐ उसके सारे वह काम।।

 

माता अंजनी के पुत्र और श्रीराम प्रभु के दूत,

बचपन में सूरज को निगलें ना आया यें धूप।

आपसे मंगल होता है कभी अमंगल न होता,

संकटमोचन भी आप है पवन देव के है रुप।।

 

कभी बना लेते बजरंगी पहाड़ जैसा यह रुप,

कभी-कभी बन जातें हो सूक्ष्म चींटी स्वरुप।

महिमा है अपरंपार भवसागर भी किया पार,

निर्मल बुद्धि विवेक बल था आपमें भरमार।।

 

केसरी नंदन मारुति नंदन रामदूत व हनुमान,

गदा हाथ लेकर दानव को पहुंचाए श्मशान।

अंतर्मन से ध्यान करें ‌तो नज़र आते ‌हनुमान,

परचम आपका लहर रहा अनेंक है निशान।।

 

सीना फाड़कर दिखलाया आपने सीता-राम,

लंका जलाएं संजीवन लाएं ऐसे किऐ काम।

छुपा नही कोई रहस्य चाहे आकाश-पाताल,

जाप व सुमिरन करतें शाम-सुबह राम नाम।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

श्री राम सिया विवाह | Sita ram vivah par kavita

Similar Posts

  • चूड़ियां | Chudiyan | Kavita

    चूड़ियां ( Chudiyan )   रंग बिरंगी हरी लाल खन खन करती चूड़ियां नारी का अनुपम श्रृंगार सुंदर-सुंदर चूड़ियां   आकर्षण बढ़ाती चूड़ी पिया मन लुभाती चूड़ी नारी सौंदर्य में चार चांद जड़ देती है चूड़ियां   गोल गोल लाल लाल सुंदरता बेमिसाल हाथों की शोभा बढ़ाती हरी हरी चूड़ियां   रत्न जड़ित कंगना मीनाकारी…

  • शहर रात भर रोता रहा | Kavita shahar raat bhar rota raha

    शहर रात भर रोता रहा ( Shahar raat bhar rota raha )    त्रासदी ने झकझोर दिया भारी नुकसान होता रहा त्राहि त्राहि कर उठा हृदय शहर रात भर रोता रहा   जाने किसकी नजर लगी क्या अनहोनी आन पड़ी खुशियां सारी खफा हो गई जिंदगियां बेजान खड़ी   कुदरत का कोई कहर था कितना…

  • गणतंत्र दिवस मनाएं हम | Gantantra Diwas Poem

    गणतंत्र दिवस मनाएं हम ( Gantantra diwas manaye hum )   हर साल आता है जनवरी-माह में यह पर्व, प्यारा और न्यारा जिस पर करते सब गर्व। इस दिन अपनाया गया ये भारत संविधान, जो लोकतंत्र की पहचान एवं हमारी शान।। झण्डा फहराकर मनातें गणतंत्र दिवस हम, आयोजन करते नाच गान खुशियों से हम। २६…

  • बचपना | बालगीत

    बचपना  ( Bachpana ) पुआल पर दौड़कर जीत जाते हैं, बारिश में भीगकर नाव चलाते हैं। बर्तनों से खेलकर खाना बनाते हैं-, चुपके से चलके याद, बचपन में चले जाते हैं । मुकुट मोर पंखों का लगाकर, कृष्ण बन जाते हैं, नीले आकाश को छूकर धरती पर इतराते हैं। कपड़ा ओढ़ मेढ़क बनकर, बारिश करवाते…

  • श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष

    श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष   महलों में रहने वाला वन में रहा, बीते बरसो तक जंगलों में गुमनाम रहा, खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, आज घर घर बस एक ही नाम गूंज रहा, हर मां आज कौशल्या बनी, हर भाई आज भरत सा राह तक रहा, जगमग सारा आज जग हुआ, हर शहर आज अयोध्या…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *