राम लखन की रामायण का | Ram Lakhan ki Ramayan ka

राम लखन की रामायण का

( Ram lakhan ki ramayan ka ) 

 

राम लखन की रामायण का, हर पद सभी को याद है।
फिर क्यों अपनी वसुंधरा पर, होता रहता विवाद है ।।

क्षण-क्षण वसुधा पर मँडराते, अब विनाश के बादल हैं ।
एक दूसरे से लड़ने को ,पढ़े लिखे भी पागल हैं ।
दुराग्रहों के धनुषवाण से, मन भीतर तक घायल है।
शतरंजी चालों में उलझा ,लगता समय जल्लाद है ।।
राम लखन की—-

कहीं सुलगता काश्मीर तो, कहीं असम के छाले हैं।
देश द्रोहियों ने छुप-छुप कर,नाग विषैले पाले हैं ।
इनके कृत्यों से जननी के , चुभे हदय पर भाले हैं
मंदिर-मस्जिद से भी उठता ,
क्यों सरफिरा उन्माद है।।
राम लखन की—–

नगर ग्राम सीमाओं पर है ,विस्फोटों का धुआँ-धुआँ।
भय घातों से काँप रहा है ,मानवता का रुआँ-रुआँ ।
कुछ दूरी पर गहरी खाई , कुछ दूरी पर खुदा कुआँ।
भ्रष्ट आचरण दुराचार से , फैला यह सब विषाद है।।
राम लखन की—–

राम लखन की भाँति जवानों ,निशाचरों का नाश करो।
भय शंकित जनमानस में, निज पौरुष से विश्वास भरो ।
सीनों में अंगारे भर कर ,साग़र अब संत्रास हरो ।
इस युग का अब वीर सपूतों ,
हर ओर यही निनाद है ।।
राम लखन की—
फिर क्यों अपनी—

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

तेरी सुंगध को | Teri Sugandh ko

Similar Posts

  • देख ही लेती हूँ मै उसको

    देख ही लेती हूँ मै उसको दूर गगन की किस बदली में,जाने मेरा चाँद छुपा है,कौन भला उसे ढ़ूँढ़ के लायेकिसी को मेरी फिक्र कहाँ है,मै तो हूँ बस आँख उठाए किकब काली बदली छँट जाये,और मेरी सूनी आँखों मे,मुझको मेरा चाँद दिखाए,मै बर्षों से चौथ उपासी,पानी की दो बूँद को प्यासी,बस एक ही आस…

  • होली आई | Kavita holi aayi

    होली आई  ( Holi Aayi )   होली आई, होली आई रंग-बिरंगी ख़ुशियाँ लाई ।   हाथों में लें लो पिचकारी, रंग डालने की करो तैयारी ।   पानी से भर रखें हैं ग़ुब्बारें दिल में उठे प्रेम की फुहारें ।   सबके चेहरे रंगों से भरे हैं, मस्ती में सब झूम रहे हैं ।…

  • सिंदूर

    सिंदूर   वक्त की चकाचौंधी इतनी भी मंजूर न कर। तेरा सिंदूर हूं तूं सर मुझे दूर न कर।।   दीखता चुटकियों में हूं मगर विशाल हूं मै, हर एक रंग समेटे हुये पर लाल हूं मै।, तेरा श्रृंगार हूं तूं कांच जैसे चूर न कर।।तेरा सिंदूर ०   नीले गगन मे सूर्य की चमक…

  • नज़रों का सच | Kavita

    नज़रों का सच ( Nazron Ka Sach )   देखती  है  जो  नज़रे वो होता नहीं, चाहती है जो नज़रे वो दिखता नहीं। मन को छू जाए जज़्बात होंठो पे हो, आसूं बनके बहे मानता मन नहीं ।।   भीड़  को  देखा  राहों  पे बढ़ते हुए, दे  के  धक्का  बगल  में संभलते हुए। आंख  में …

  • लालच बुरी बलाय

    लालच बुरी बलाय ***** सदैव हलाल की कमाई खाएं, किसी के आगे हाथ न फैलाएं। ऊपर वाला जिस हाल में रखें- ख़ुशी ख़ुशी जीवन बिताएं, आवश्यकता से अधिक न चादर फैलाएं; बस अपना काम ईमानदारी से करते जाएं। बरकत और अल्ल्लाह की रहमत- खुद चलकर आपके द्वार आए, फिर काहे को हाय हाय? सब जानते…

  • मतदान जरूर करें

    मतदान जरूर करें ***** लोकतंत्र के महापर्व का मजा ले लो भैया, नियत तिथि को मतदान कर चुनो भविष्य भैया। अपनी ताकत-एकजुटता का दिखलाओ एहसास, जो काम न करे, कहें उसे नो बाॅस! अच्छे उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठाएं, गर ना हो पसंद ‘नोटा विकल्प’ दबाएं। जांच परख कर किसी को दीजिए अपना मत, लालच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *