Ram se Ayodhya

राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है | Ram se Ayodhya

राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है

( Ram se ayodhya, ayodhya ke Ram hai ) 

 

काल के कपाल पे, लिखा ये दिव्य नाम है।
राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है।
हृदय से जो मिटा नही, यही वो पावन धाम है।
जन्म से समाधि तक, हुंकार यही काम है।

राम से अयोध्या, अयोध्या के राम है….

जो सृष्टि संग उदित हुआ,सरयू का जहाँ घाट है।
जहाँ हरिशचन्द्र जन्मे थे, सब पाप का ये पाट है।
रज राम का जिसमें बसा,माँ जानकी बनी ब्यहता,
यह दिव्य भूमि अयोध्या, भक्ति का जहाँ हाट है।

राम से अयोध्या, अयोध्या से राम है……

वनवास जहाँ राम का, त्रेता में खत्म हो गया।
पर पाप अपने कर्म का, कलयुग में भी है झेलता।
रघुवंश की अयोध्या, क्या क्या नही जिसने सहा,
कभी कैकयी कभी मंथरा,मुलायम भी इसको मिला।

राम से अयोध्या, अयोध्या से राम है….

विधि का विधान ठेठ है, जो मिट सके ना लेख है।
जो दिव्य थी अयोध्या, विस्मित सी वो अभिलेख है।
पर पलट रहा भाग्य है, जहाँ राम बस श्रीराम है,
वैभव पुरातन मिल रहा, स्वर्ण मृग का नही भान है।

राम से अयोध्या, अयोध्या से राम है…..

दीपों से फिर जलेगी हाँ, दीपावली मनेगी हा।
मन्दिर बनेगा भव्य जब, चाँदी का होगा पालना।
जहाँ रामजी का राज्य था,जहाँ रामजी का राज्य है,
हुंकार ले सब मिल कहो, मेरे राम ही भगवान है।

राम से अयोध्या, अयोध्या से राम है….

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

दशानन | Dashanan

Similar Posts

  • मत पूछो हाल फकीरों के | Mat Pucho haal Phakiron ke

    मत पूछो हाल फकीरों के ( Mat pucho haal phakiron ke )    किस्मत रेखा तकदीरो के, भाग्य की चंद लकीरों के। कल क्या होगा वो रब जाने, मत पूछो हाल फकीरों के। मत पूछो हाल फकीरों के अलबेला मनमौजी बाबा, अपनी धुन में रमता जाता। हाथों में लेकर इकतारा, जीवन का अनुराग सुनाता। समय…

  • हलाहल का प्याला

    हलाहल का प्याला कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला | हर डगर मोड क्या पग-पग पर था अंधियाराथा कहीं क्षितिज से दूर भाग्य का हरकाराहमने संघर्षो में कर्तव्यों को पाला ।कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला |। अब आदि-अन्त…

  • बरस रहा है

    बरस रहा है बरस रहा है पिचकारी से, लाल गुलाबी रंग।रंग बिरंगी बौछारों से ,पुलक उठा हर अंग।। होली होली हुरयारों का ,गूँज रहा है शोरगली-गली में नाच रहा है, मादक मन का मोरनयी उमंगे लेकर आया यह फागुन का भोरथिरक उठीं ढोलक की थापें,बाज रही है चंग।चौबारे में मचा हुआ है,होली का हुडदंग।।बरस रहा…

  • होलिया में रंग कइसे बरसी | Holiya me

    होलिया में रंग कइसे बरसी?   सइयाँ जी हमार गइलन टर्की हो, होलिया में रंग कइसे बरसी। (4) केहू न केहू हमरे गलवा के रगरी, कब कै भरल बाटे हमरो ई गगरी। हमरो ई गगरी हो,हमरो ई गगरी, हमरो ई गगरी हो,हमरो ई गगरी, चोलिया से रंग कइसे छलकी हो, होलिया में रंग कइसे बरसी।…

  • क्षितिज पार नया उजाला | Naya Ujala Poem in Hindi

    क्षितिज पार नया उजाला ( Kshitij par naya ujala )   हौसला भर चलो यारों, पड़े मुश्किलों से पाला है। खिड़की खोल देखो, क्षितिज पार नया उजाला है। क्षितिज पार नया उजाला है रोशन जिंदगी कर लो, प्रेम की सरिता बहती है। सारे तीर्थों की गंगा, मां के श्रीचरणों में रहती है। भर लो झोली…

  • जीना इसी का नाम है | Geet Jeena Isi ka Naam hai

    जीना इसी का नाम है ( Jeena isi ka naam hai )   मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए। खुशियों  की  बारिश  में, हमको  नहाना  है।   उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे। प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।   भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है।…

One Comment

  1. बहुत सुन्दर। ‘ राम से अयोध्या , अयोध्या से राम है.’
    कविता । बहुत बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *