रानी भी भेज दो | Rani Bhi Bhej do

रानी भी भेज दो

( Rani bhi bhej do ) 

 

मिसरा दिया है ऊला तो सानी भी भेज दो
राजा के वास्ते ख़ुदा रानी भी भेज दो

जब जा रहे हो तोड़ के रिश्ता -ऐ-वफ़ा
वापिस मुझे हरेक निशानी भी भेज दो

कर लूँ तुम्हारे झूठ पे ख़ुश होके मैं यक़ीं
इतनी लतीफ़ कोई कहानी भी भेज दो

उड़ जाएं ये न तिनके नशेमन के या ख़ुदा
पुरज़ोर आधियाँ हैं तो पानी भी भेज दो

आँखों का हर इशारा समझ तो लिया मगर
पैग़ाम अपना मुझको ज़ुबानी भी भेज दो

या रब वो आयें और न जाने का नाम लें
क़िस्मत में ऐसी शाम सुहानी भी भेज दो

साग़र ख़ुदा से माँगी है हमने यही दुआ
सूखी हुई नदी में रवानी भी भेज दो

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

लतीफ़ -मज़ेदार ,बढ़िया

 

यह भी पढ़ें:-

सोने सी मुस्कान | Sone si Muskaan

Similar Posts

  • अगर इज़ाज़त हो | Agar Ijazat Ho

    अगर इज़ाज़त हो ( Agar ijazat ho )  जुबाँ को नज़्म बना लूँ अगर इज़ाज़त हो ठहर मैं होश आ लूँ अगर इज़ाज़त हो ॥ चमन ग़लीज़ बड़ा आँधियों ने कर डाला इसे मैं पाक़ बना लूँ अगर इज़ाज़त हो ॥ हमें मिले न अगर मुश्किलें डगर क्या वो? हवा से हाँथ मिला लूँ अगर…

  • ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है

    ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है ज़िन्दगी का भी अजब यह रंग है ।पास जो जिसके उसी से तंग है ।।१ मैं नहीं कहता हँसी है ज़िन्दगी ।बस अलग जीने का सबका ढ़ंग है ।।२ कर्म को जो दे रहा अंजाम सुन ।वह कहेगा ज़िन्दगी इक जंग है ।।३ जो नही है मानता अब…

  • देखे हैं हमने | Dekhe Hai Humne

    देखे हैं हमने ( Dekhe Hai Humne ) देखे हैं हमने घूम के दुनिया के सब गुलाब।मिलता नहीं कहीं भी सनम आपका जवाब। क्योंकर न उसको नाज़ हो अपने नसीब पर।जिसको तुम्हारे प्यार की दौलत है दस्तयाब। बैठी हुई है ऐसे वो सखियों के दरमियां।तारों में जैसे बैठा हो सजधज के माहताब। किसकी मिसाल किससे…

  • दिल में शोले उठे हैं यहां | Dil Chune wali Shayari

    दिल में शोले उठे हैं यहां ( Dil mein shole uthe hai yahan )    इश्क में लुट चुके है यहां दिल में शोले उठे हैं यहां घेर ली है ज़मीं कांटों ने फूल कब खिल सके हैं यहां सब फरेबी निकलते हैं लोग सोच से सब परे हैं यहां दौलतें शोहरतें देखकर लोग इज़्ज़त…

  • बुलावा माँ का

    बुलावा माँ का कहाँ पिकनिक मनाने को वो नैनीताल जाता है, बुलावा माँ का आये तो वहां हर साल जाता है, खुले बाज़ार में जबसे बड़े ये मॉल हैं यारों, दुकानों से कहाँ फिर कोई लेने माल जाता है, बहुत तारीफ करता है सभी से माँ की तू अपने, मगर कब पूछने तू अपनी माँ…

  • बेवफ़ाई किसी ने | Bewafai Ghazal

    बेवफ़ाई किसी ने ( Bewafai kisi ne )   बिगाड़ी किसी ने बनाई किसी ने कभी दिल्लगी कब निभाई किसी ने। फिज़ा में उदासी घुली आज़ क्यूं है कहीं की है फ़िर बेवफ़ाई किसी ने। अगर तल्ख़ियां हों रखो फ़ासले तुम मुझे बात ये थी सिखाई किसी ने। मुझे भूल कर ख़ुश नहीं संगदिल वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *