Roohi qadri kavita

आश्चर्य नहीं होता | Roohi Quadri Kavita

” आश्चर्य नहीं होता “

( Ashcharya nahi hota )

 

“आश्चर्य नहीं होता”

आश्चर्य नहीं होता….
जब देखती हूं तुम्हें असहज परिस्थितियों में भी सहजता से मुस्कुराते हुए।
हार -जीत के मन्थन से परे, परिवार के सुख के लिए अपने सपनों को गंवाते हुए।

आश्चर्य नहीं होता…..
जब तुम रखती हो अपनी अभिलाषाओं की मृत्यु शैय्या पर अपने घरौंदे की अजीर्ण नींव
और सीमित कर लेती हो अपनी दुनिया को दहलीज के इस पार
मान लेती हो कुल के मान – सम्मान को अपना मौलिक दायित्व।

आश्चर्य वास्तव में नहीं होता….
जब दबा लेती हो तुम अपने मन की चित्कार को अपने ही मन में
छुपा लेती हो अपनी हर पीड़ा को अपने पल्लू की कतरन में।

आश्चर्य नहीं होता…..
जब ओढ़ लेती हो तुम शर्म का आंचल अपने लावण्य के तेज को बचाने के लिए
और प्रतिबद्ध करती हो स्वयं को विवाह प्रतियोगिता में पूर्ण अंक पाने के लिए।

आश्चर्य नहीं होता…..
जब तुम निभा लेती हो बड़ी कुशलता से अनगिनत चरित्र एक ही जीवन में
और मौन कर देती हो उन शब्द बाणों को जो यदा – कदा लगे रहते हैं तुम्हारे चरित्र हनन में।

आश्चर्य नहीं होता आज भी…..
जब तुम दहलीज़ के उस पार जा चुकी हो
दुर्लभ सफलताओं के शिखर पर हस्ताक्षर कर चुकी हो
और तो और स्वावलंबी बन चुकी हो
उस तथाकथित एकल आधिपत्य में भी
जहां तुम्हारा प्रवेश वर्जित था
या जिसके योग्य तुम्हें कभी समझा ही नहीं गया।

सच में बिल्कुल आश्चर्य नहीं होता….
क्योंकि यह सिर्फ तुम कर सकती हो
जो अपूर्ण को सम्पूर्ण करती है
सृष्टि का सृजन करती है
क्योंकि…..
सुन्दरता और कोमलता के आवरण में छुपी
शक्ति हो तुम
औरत हो तुम।

और अंत में ….
आश्चर्य तब अवश्य होता है…
जब पुरुष कहता है कि औरत को समझना सबसे मुश्किल काम है
तो पुरुष महोदय,
औरत को समझना मुश्किल नहीं
औरत होना मुश्किल है।

 

रचनाकार : रूही कादरी

यह भी पढ़ें :-

ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

Similar Posts

  • बुरा क्यूँ मानूँ | Poem bura kyon manu

    बुरा क्यूँ मानूँ ( Bura kyon manu )   तुम मुझसे बात करना नहीं चाहते तो मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..     तुम मुझसे मिलना नहीं चाहते हो तो मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..   तुम मुझसे ख़फ़ा रहना चाहते हो तो भी मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..   तुम मुझसे दूर होना चाहते हो तो मैं…

  • आज़ादी | Hindi Poem Azadi

    आज़ादी ( Azadi ) है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ मंहगाई,बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से, भूखमरी, अल्प पगारी, मिलावट और मक्कारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ पूंजीवाद, जमाखोरी, भ्रम और भ्रष्टाचारी से, घृणा,अपमान, छूआछूत की बिमारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों…

  • श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

    श्री गुरु चरण ( Shri Guru Charan )    श्री गुरु चरण कमल नित वंदन मुदित मना मानस मुनियों सा, ध्यान चिंतन उत्तम ज्ञान । नीतिमान निष्कपट सुनिष्ठ, सतत निरत नैतिक आह्वान । प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व कृतित्व, चरित सुरभित सदृश चंदन । श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।। शमन दमन अंधविश्वास आडंबर, शुभ सुख…

  • साहित्यकार | Sahityakar

    साहित्यकार ( Sahityakar )    जीता है जो औरों की खातिर साहित्यकार वही कहलाता है करता नही प्रहार गलत पर खंजर से लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है साहित्य नही केवल शब्दों का संचय यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय आवश्यकता होती है जब जैसे साहित्य का होता है सृजन तब…

  • चक्र जो सत्य है

    चक्र जो सत्य है कुछ भी अंतिम नहीं होता,न स्पर्श , न प्रकृति और न कविता ,बस दृष्टिकोण बदल जाता हैक्योंकि, चक्र जीवन , पवन , गुरुत्वाकर्षण काअनवरत सहयात्री बन धरा को थामे ,खड़ा है पंच तंत्र के केंद्र पर तन्हा,पूछताक्या मजहब पेड़ , पानी, धरा, पवन , आकाश का ,लिखा है किसी ने बस…

  • कर गया है वो बेआबरु आज फ़िर

    कर गया है वो बेआबरु आज फ़िर     कर गया है वो बेआबरु आज फ़िर! प्यार की जब की है  गुफ़्तगू आज फ़िर   देखकर मोड़ लेता था चेहरा अपना हो गया वो चेहरा रु -ब -रु आज फ़िर   भूलकर दर्द ग़म जिंदगी के सभी कर रहा हूँ ख़ुशी जुस्तजू आज फ़िर  …

6 Comments

  1. पर पढ़कर मुझे सुखद आश्चर्य हुआ की रूही जी आपने बहुत ही सटीक और वास्तविक लिखा है।
    महिला होना कभी आसान नहीं होता पर महिला कितनी आसानी से यह सब करके दिखा जाती है।
    नमन आपको और आपके लेखन को।

    बस ऐसे ही अच्छा और सच्चा लिखतीं रहे।
    हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *