Saadgi Shayari

सादगी अच्छी नहीं | Saadgi Shayari

सादगी अच्छी नहीं

( Saadgi Achi Nahi )

 

हद से ज़्यादा सादगी अच्छी नहीं
बेहिसों से बंदगी अच्छी नहीं।

पास है दरिया समंदर मांगता
देख इतनी तिश्नगी अच्छी नहीं।

जानकर सब नासमझ बनता है वो
बस अदा उसकी यही अच्छी नहीं

तू न हो जिसमें तेरा जलवा न हो
मौत सी वो ज़िंदगी अच्छी नहीं।

तीरगी की ओर जो ले जा रही
वो चमकती रौशनी अच्छी नहीं।

दिन ब दिन जो बढ़ रही तेरे लिए
इस तरह दीवानगी अच्छी नहीं।

है जुबां शीरीं मगर दिल में हसद
आजकल की दोस्ती अच्छी नहीं।

दिल दुखा करके किसी मज़लूम का
जो मिले ऐसी खुशी अच्छी नहीं।

ज़िक्र हो जिसमें नहीं मेरा नयन
वो तुम्हारी शायरी अच्छी नहीं।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

चाहिए | Ghazal Chahiye

Similar Posts

  • सोने सी मुस्कान | Sone si Muskaan

    सोने सी मुस्कान ( Sone si muskaan )    सूरज सबको बाँट रहा है सोने सी मुस्कान कौन है जिसने बंद किये हैं सारे रोशनदान हमने गीत सदा गाये हैं सत्य अहिंसा प्यार के देख के हमको हो जाता है दुश्मन भी हैरान ख़ुद्दारी भी टूट गई मजबूरी के हाथो से दो रोटी की खातिर…

  • ले गया सकूँ | Sukoon Shayari in Hindi

    ले गया सकूँ ( Le gaya sukoon )    न रही उसको अब उल्फ़त है ? ले गया सकूँ सब राहत है चोट लगी ऐसी दग़ा की कल अब उल्फ़त दिल से रुख़सत है गुल न लिया चाहत का उसने टूटी दिल की ही हसरत है उल्फ़त में ऐसा टूटा दिल न यहाँ दिल को…

  • पास बैठो | Paas Baitho

    पास बैठो ( Paas Baitho ) पास बैठो दो घड़ी मेरे सनमगर न बैठे तो तुम्हें दूंगी कसम जिंदगी में मौज ही सबकुछ नहींध्येय को भी सामने रखना बलम खुद के पैरों पर ही चलना ताकि येकह सको इस जग को हैं खुद्दार हम मुस्कुराकर प्रेम से हर फ़र्ज़ कोगर निभाओगे सफल होगा जनम राक्षसों…

  • ग़ज़ल सम्राट विनय साग़र जी

    विनय साग़र जी वही उस्ताद हैं मेरे ग़ज़ल लेखक विनय साग़रजिन्हें है जानती दुनिया ग़ज़ल सम्राट साग़र जी हमारी भी ग़ज़ल की तो करें इस्लाह साग़र जीउसी पथ पर सदा चलता करें जो चाह साग़र जी बड़ा अनभिज्ञ हूँ मैं है नहीं कुछ ज्ञान भी मुझकोमगर हर पथ की बतलाते मुझे हैं थाह साग़र जी…

  • कृष्ण कन्हाई | Krishna Ghazal

    कृष्ण कन्हाई ( Krishna Kanhai )    किशन बाँसुरी तूने जब भी बजाई तिरी राधिका भी चली दौड़ी आई नहीं और कुछ देखने की तमन्ना तुम्हारी जो मूरत है मन में समाई हुई राधिका सी मैं भी बाबरी अब कथा भागवत माँ ने जब से सुनाई रहे भक्त तेरी शरण में सदा जो भंवर से…

  • माँगने लगे | Mangne Lage

    माँगने लगे ( Mangne lage ) जो देखे थे कभी, सभी वो ख़्वाब माँगने लगेवफ़ाओं का भी हाय, वो हिसाब माँगने लगे कली-कली को चूमते थे भौंरे शाख़-शाख़ पर,मगर जो देखे गुल तो फिर गुलाब मांगने लगे। भुलाके राह सच की, थे गुनाहों के जो देवतामुसीबतें पड़ी तो वो निसाब माँगने लगे चले वफ़ा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *