Sahityakar

साहित्यकार | Sahityakar

साहित्यकार

( Sahityakar ) 

 

जीता है जो औरों की खातिर
साहित्यकार वही कहलाता है
करता नही प्रहार गलत पर खंजर से
लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है

साहित्य नही केवल शब्दों का संचय
यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय
आवश्यकता होती है जब जैसे
साहित्य का होता है सृजन तब तैसे

कलम चलाता जो निज हित मे
वह भला साहित्य समझ ही कहां पता है
चाहे जो केवल छपना या सम्मान
वह तो कोल्हू का बैल बना रह जाता है

जो कर दे रक्त संचालित जमे लहू मे भी
जो टूटे कर मे भी खड़ग थमा दे
जो मृत जीवन में भर दे प्राण भविष्य का
वही है लेखक सच्चा साहित्य में

बलिदानी हो जाते हैं शहीद मगर
रहती अमर लेखनी युगों युगों तक
लिखने वाले लिखकर चले गए
बने दीप स्तंभ सा वे जीवित रह गए

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

हे हृदय प्रिया | Hriday Priya

Similar Posts

  • कान्हा की आशनाई | Kanha par Kavita

    कान्हा की आशनाई ( Kanha ki Aashnai )    अगहन की ठिठुराई में, कान्हा की आशनाई सनातन धर्म द्वादश मास, अद्भुत अनूप पावन महत्ता । अंतर्निहित मांगलिक प्रभा, दिग्दर्शन सेतु परम सत्ता । मगसर माह दिव्यता अथाह, रोम रोम अनुभूत कन्हाई । अगहन की ठिठुराई में,कान्हा की आशनाई ।। जनमानस हर्षित गर्वित , नदी सरोवर…

  • सौभाग्य का व्रत | Kavita

    सौभाग्य का व्रत ( Saubhagya ka vrat )   धन्य है हमारी आदिशक्ति भारत की नारी तन मन प्राण से व्रत का पालन करती सारी   कभी नही कहती वो अपने मन की अभिलाषा सुख,वैभव,यश,शांति,आरोग्य की करती आशा   हे अर्धांगिनी अमरत्व मिले जगती तल में तुमको साक्षात श्री सौभाग्यशाली हो बनाती तुम सबको  …

  • नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव | Shani Dev

    नौ ग्रहों के स्वामी शनिदेव ( Nau grahon ke swami shani dev )    नौ ग्रहों के स्वामी और न्यायाधीश आप कहलाते, सूर्य नारायण पिता जिनके संध्या कहलाती माते। इस हिन्दू धर्म में है जिनकी अनेंक मौजूद कथाएं, शनि देव है नाम जिनका कलयुग देव कहलाते।। ग़रीब चाहें हो अमीर सम्पूर्ण लोग जिनसे है डरते,…

  • नंदवन के घर आनंद लाल

    नंदवन के घर आनंद लाल दयावान ही चक्रधारी है ,मुरलीवाला ही चमत्कारी है lराधा – कृष्ण – रुक्मणि है ,तरल लीला , कृष्ण लीला lसखी राधा तो सखा सुदामा l मुरली अगर सुरों की लीला ,तो मेघ सजे वर्षा की लीला lउँगली बनी गोवर्धन लीला ,कद्रू पुत्र यमुना कुंड लीला lआलम, मीरा, सुर में भी…

  • शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

    शिक्षण सेवा के २१ वर्ष ****** ख़ुशी का है दिन आज- मना लो खुशी, आज ही के दिन हुई थी- तुम्हारी नियुक्ति। ली थी तुमने- पद , गोपनीयता , सेवा की शपथ, खायी थी कसम होगे न पथ भ्रष्ट। आज २१वीं बरसी पर दिल पर हाथ रख- पूछो अन्तर्मन से कुछ सवाल, इन वर्षों में,…

  • कलमकार मस्ताना | Kavita kalamkar mastana

    कलमकार मस्ताना ( Kalamkar mastana )   मैं देशप्रेम दीवाना हूं मैं कलमकार मस्ताना हूं रंगों की लेकर छटा गीतों का मधुर तराना हूं   केसरिया ले निकला माटी का तिलक किया मैंने देशप्रेम में झूम पड़ा मैं कागज कलम मेरे गहने   सद्भावौ की धारा में जब गीत सुहाने गाता हूं राष्ट्रधारा अलख जगाते…

One Comment

Leave a Reply to Shivani Swami Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *