Samay Kavita in Hindi

समय | Samay Kavita in Hindi

समय 

( Samay ) 

 

हर पल हर क्षण

चले निरंतर,

अतीत भविष्य

में ना अंतर।

 

ना विकास है

उत्पत्ति नाश,

मिटती है ना

कभी इतिहास।

 

युग भी आए

चले गए भी,

बदला गति ना

रत्ती भर भी।

 

यह तो बस है

अनुभव अपना,

कहते वैसे

जैसी घटना।

 

अच्छी बुरी न

समय कभी भी,

सदा रही है

समय एक ही।

 

घड़ी रुके पर

समय रुके ना,

सभी थके पर

समय थके ना।

 

कोई आए

कोई जाए,

समय सदा ही

चलता जाए।

 

खेल समय का

किसने समझा?

हर कोई है

उलझा उलझा।

 

समय शक्ति है

सबसे बढ़कर,

कौन जिया है

इससे हटकर।

 

इसको जानो

इसको मानो,

खो ना जाए

मन में ठानो।

 

समय कीमती

जीवन में है

मूल्यवान यह

हर पल क्षण है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

समय | Samay par Kavita

Similar Posts

  • हर तिमिर मिट जाए | Diwali ki kavita in Hindi

    हर तिमिर मिट जाए ( Har timir mit jaye : Kavita)   जल  उठे  दीए,  घर  आंगन  में; भर जाएँ खुशियाँ सबके दामन में! घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का वास हो; और कोरोना महामारी का नाश हो!   हर ग़रीब के घर दीया व चूल्हा जले; सबका संसार खुशियों से फूले-फले! मिट्टी के दीपक जला,…

  • ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे | China par kavita

    ऐ चीन ! तुझे न छोड़ेंगे ***** बदला लेंगे हम, छोड़ेंगे न हम। भूले हैं न हम, भूलेंगे न हम। खायी है कसम, तोड़ेंगे गर्दन। करेंगे मानमर्दन , प्रतिशोध लेंगे हम। याद है ! बात उस रात की, छिपकर किए घात की। गलवान घाटी की ! आदत ही है तुम्हारी जाति की। गीदड़ सा करते…

  • बुढ़ापा | Poem on budhapa in Hindi

    बुढ़ापा ( Budhapa )    शून्य है शेष जीवन हमारा, एक ब्यक्ती का संसार हूँ मैं।   अर्थ वाले जहाँ में निरर्थक, बन गया अब तो बस भार हूँ मैं।   हो गये अपनों के अपने अपने, उनके अरमां के घर बस गये हैं।   लोग पढ़कर जिसे फेंक देते, बासी अब तो वो अख़बार…

  • बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

    बसंत के बहार में ( Basant ke bahar mein )   हवा चली पत्तियां चलीं पेड़ भी थिरकने लगें प्रकृति मदहोश थी बसंत के बहार में प्यार का प्रथम बार अंकुरण जब हो रहा था कण-कण धड़क रहे थे प्यार के इजहार में हर्ष था उल्लास था प्रेम और विश्वास था धड़कनों में चाह थी…

  • मीठी-मीठी ठण्डक | Kavita

    मीठी-मीठी ठण्डक ( Meethi meethi thandhak )   कांप रहे सब हाथ पांव, मौसम मस्त रजाई का। देसी घी के खाओ लड्डू, मत सोचो भरपाई का।   ठिठुर रहे हैं लोग यहां, बर्फीली ठंडी हवाओं से। धुंध कोहरा ओस आई, अब ठंड बढ़ गई गांवों में   गजक तिल घेवर बिकती, फीणी की भीनी महक।…

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *