बुढ़ापा

बुढ़ापा | Poem on budhapa in Hindi

बुढ़ापा

( Budhapa ) 

 

शून्य है शेष जीवन हमारा,

एक ब्यक्ती का संसार हूँ मैं।

 

अर्थ वाले जहाँ में निरर्थक,

बन गया अब तो बस भार हूँ मैं।

 

हो गये अपनों के अपने अपने,

उनके अरमां के घर बस गये हैं।

 

लोग पढ़कर जिसे फेंक देते,

बासी अब तो वो अख़बार हूँ मैं।

 

सब की सुनता हूँ चुपके से बाते,

हृदयान्त से मंगल मनाता।

 

मैं भी होता कभी था समन्दर,

खारे पानी का अब क्षार हूँ मैं।

 

सब किया औ धरा जिन्दगी का,

हो गया ब्यर्थ बदरंग मेरा।

 

आज आगम कुआगम हमारा,

बीती यादों से बेजार हूँ मैं।

 

बन गया परिजनों में अपरिचित,

हाल पूछे कोइ हूँ ठीक कहता ।

 

बीतती रात सूरज चमकता,

इस प्रतीक्षा में हर बार हूँ मैं।

 

लेखक: सूर्य प्रकाश सिंह ‘सूरज’

(वरिष्ठ अध्येता) अरई,कटरा,

संत रविदास नगर  (उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

Similar Posts

  • सनातन खातिर | Sanatan Khatir

    सनातन खातिर ( Sanatan Khatir )    चाहते ही सुरक्षा यदि स्व प्राण की आस्था,धर्म ,बुनियाद सनातन की तो,देना होगा साथ सभी को सरकार का चलना होगा मिलाकर हांथ सबको.. रह लिए अब तक गफलत मे बहुत निभा लिए साथ भाईचारे का बहुत अब , झांकिये अतीत और भविष्य मे हो जाएगा चित्र स्पष्ट परिदृश्य…

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • पाठशाला | Pathshala kavita

    पाठशाला ( Pathshala )   जीवन की है पाठशाला भरा पूरा परिवार सद्भावो की पावन गंगा बहती मधुर बयार   शिक्षा का मंदिर पावन गांव की वो पाठशाला सदा ज्ञान की ज्योत जलाते ले अंदाज निराला   पाठशाला में पढ़ाई कर कितने विधायक हो गए भाग दौड़ भरी दुनिया जाने कही भीड़ में खो गए…

  • उसूल | Usool

    उसूल ( Usool )   हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे परिचितों के कुनबे में पहचान तुम्हें ही बनानी होगी कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा और कुछ को अपने साथ चलाना होगा जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था शुरुआत तुम्ही ने की थी कभी मुस्कराकर कभी रोकर लोग जुड़ते गए तुमसे…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

  • लिखो एक नया इतिहास | Likho ek Naya Itihaas

    लिखो एक नया इतिहास ( Likho ek naya itihaas )   लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से अद्भुत अनूप मनुज जीवन, ईश्वर अनमोल उपहार । आर्त अनंत अलौकिकता, रग रग प्रसूनी बहार । परिश्रमी तपनें मिटाती, असंभवता जीवनकोश से । लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।। नतमस्तक वृहत बाधाएं, घनिष्ठ मित्र आत्मविश्वास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *